
drms news (मानपुर-उमरिया)। वन परिक्षेत्र मानपुर के बिजौरी बीट अंतर्गत डोगरा टोला पहड़िया में पिछले तीन दिनों से भीषण आग लगी हुई है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि पूरी पहड़ियां धधक-धधक कर जल चुकी हैं और आग अब भरमिला के महुआ हार की ओर तेजी से बढ़ रही है।
इस सम्बन्ध में मनोज श्रीवास्तव को बिजौरी बीट गार्ड तेजलाल बैगा ने बताया कि वे पिछले दो दिनों से आग को बुझाने का प्रयास कर रहे हैं और अभी फिर से अपने श्रमिकों के साथ आग पर नियंत्रण पाने के लिए जा रहे हैं।
ग्रामीणों ने वन विभाग की समय पर कार्रवाई न करने की लापरवाही पर चिंता व्यक्त की है। उनका कहना है कि आग फैलने से वन्य जीव, जैव विविधता और प्राकृतिक संसाधनों को गंभीर नुकसान हो रहा है।स्थानीय लोग मांग कर रहे हैं कि वन विभाग तुरंत राहत और आग पर नियंत्रण कार्यवाही शुरू करे, ताकि नुकसान को न्यूनतम किया जा सके और वन्य जीवन सुरक्षित रहे।
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है।
0 टिप्पणियाँ