
drms news (मानपुर-उमरिया)। भाजपा ही भारत की उन्नति समृद्धि प्रगति एकत्व समग्र विकाश सहित ग्रामोदय से राष्ट्रोदय के विचारों अंत्योदय कल्याण के सिद्धांतों पर कार्य करते हुए राष्ट्र को गौरवशाली बैभवशाली समृद्धशाली चरित्र सम्पन्न शक्ति से युक्त बना रही है। एक मात्र विचारधारा भाजपा है जिसमे राष्ट्र प्रथम की भावना निहित है। एक मात्र भाजपा ही है जिसके कार्यकर्ताओ का परिश्रम और परिणाम राष्ट्र को समर्पित होता है। माननीय प्रधानमंत्री श्रीमोदी जी की नीतियों से भारत तेजी से विकाशपथ पर अग्रसर है। कृषि और ग्रामीण विकाश के बिना राष्ट्र का विकाश संभव नही है यही कारण है कि भाजपा सरकार कृषि और ग्रामीण भारत की उन्नति हेतु सभी जतन कर रही है। किसानों के कल्याण हेतु महत्वपूर्ण योजनाएं बनाकर सफलतापूर्वक उनका सफल क्रियान्वयन किया जा रहा है। ऐसी योजनाएं जिनके सफल सकारात्मक और इस्पस्ट परिणाम धरातल पर दिखते है। डबल इंजन सरकार की योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के बिना भ्रष्टाचार के सभी पात्र हितग्राहियों को मिल रहा है। कृषि को लाभ का धंधा बनाने किसानों की आय बढ़ाने हेतु सरकार दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ समर्पित है। काग्रेश सरकार ने किसानों का उपयोग केवल अपने स्वार्थों के लिए अर्थात वोटबैंक के रूप में किया। काग्रेश लंबे समय तक सत्ता में रही लेकिन किसानों और देश का हित करने की वजाय घोटाले भ्रष्टाचार हिन्दू विरोधी कार्यो को करने में सत्ता का उपयोग किया। मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के बाद ब्यापक रूप से भ्रष्टाचार पर लगाम लगा है। सत्ता की ताकत का उपयोग गरीब कल्याण राष्ट्र कल्याण सहित आम जन के जीवन को बदलने में किया जा रहा है। यही कारण है कि 25करोड़ से ज्यादा लोग गरीबी से मुक्त हुए है।
जैसा की मनोज श्रीवास्तव को नितिन मिश्रा- संयोजक सोशल मीडिया भाजपा-मानपुर विधानसभा ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि किसान सम्मान निधि योजना के ब्यापक लाभ किसानों को मिल रहे है। कृषि से जुड़ी जरूरतों की पूर्ति हो रही है। साथ ही किसानों को यह विश्वाश हो चुका है कि हमारे जीवन को उन्नत बनाने हेतु कोई हमारे साथ है तो वह भाजपा ही है। लगातार समर्थन मूल्यों में वृद्धि करते हुए अनाजों की खरीदी सरकार द्वारा की जा रही है। धान गेहूं उड़द मूंग सोयाबीन चना सहित अन्य कृषि उत्पादों का सफलतम सरलतापूर्वक उपार्जन किया जा रहा है। साथ ही अन्नदाताओं को अच्छी क्वालिटी के बीज खाद और सस्ती विजली उपलब्ध करवाई जा रही है। याद है वो दिन, जब दिल्ली से 100 पैसे निकलते थे और किसान की जेब तक सिर्फ 15 पैसे पहुँचते थे। बाकी के 85 पैसे कांग्रेस के भ्रष्ट तंत्र की भेंट चढ़ जाते थे।लेकिन अब न दलाल, न बिचौलिया, न मनीकट।कल माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी ने एक बटन दबाकर पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त जारी की। ₹18,640 करोड़ सीधे डीबीटी के माध्यम से 9 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में पहुँचे।जब नीयत साफ और नेतृत्व अडिग हो, तो गुवाहाटी से दबाई गई एक बटन देश के 9 करोड़ किसानों के खातों को इस्पर्ष करती है।9.32 करोड़ किसान भाई-बहनों को 22वीं किस्त की हार्दिक बधाई।
प्रधानमंत्री श्री मोदी की उन्नत कृषि और किसान कल्याण की नीतियों के बल पर हमारे अन्नदाता अब समृद्ध और सामर्थ्यवान हो रहे हैं।कांग्रेस सरकार में देशवासी सड़ा हुआ लाल गेहूँ खाने को मजबूर थे, लेकिन विगत 11 वर्षों में मोदी सरकार की किसान हितैषी नीतियों का परिणाम है कि गेहूँ – चावल समेत अनाज के भण्डार हैं, जिसके परिणामस्वरूप उच्च गुणवत्ता का अनाज और पोषण आहार देशवासियों को मिल रहा है।देश में 357 मिलियन टन खाद्यान्न का रिकॉर्ड उत्पादन,फल-सब्जी, दलहन– तिलहन और चावल के रिकॉर्ड उत्पादन की ये उपलब्धि हमारे अन्नदाताओं के परिश्रम और मोदी सरकार की किसान हितैषी नीतियों का परिणाम है।
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है।
0 टिप्पणियाँ