
drms news (मानपुर-उमरिया)। जिले के मानपुर विधानसभा मुख्यालय स्थित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के बंगले में शुक्रवार की दोपहर अचानक एक भयानक बड़ा सा वर्षों पुराना सूखा पेड़ भरभरा कर गिर गया उक्त पेड़ के गिरने से एसडीएम निवास बंगला भी क्षतिग्रस्त हो गया गनीमत रही कि उस वक्त एसडीएम मैडम बंगले पर नहीं थी नहीं तो कोई बड़ी घटना दुर्घटन का मजबूरन सामना करना पड़ सकता था
मिली जानकारी अनुसार मानपुर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व प्रतिदिन की तरह शुक्रवार की सुबह भी अपने बंगले के सामने टहल रहीं थी और दोपहर को भारी विशालकाय पेड़ उन्हीं के बंगले के ऊपर गिर गया
सीएमओ की कई बार दी गई थी सूचना लेकिन जिम्मेदार नहीं दिए ध्यान
सूत्रों की माने तो एसडीएम मैडम को महीनों पहले से यह आभास हो गया था कि उक्त सूखा पेड़ किसी भी दिन गिर सकता है जिसकी जानकारी कई बार नगरपरिषद कार्यालय के सीएमओ को दी गई लेकिन जिम्मेदार अधिकारी का हमेशा की तरह उदासीन रवैया के चलते उन्होंने ध्यान नहीं दिया अंततः पेड़ गिर गया और बंगले को क्षतिग्रस्त कर दिया अगर समय रहते नगर परिषद के जिम्मेदार उक्त सूखे पेड़ को कटवा कर व्यवस्थित करा दिए होते तो यह मुसीबत का सामना आज एसडीएम मैडम को नही करना पड़ता।
जानकारों का मानना है कि नगर परिषद के सीएमओ का हर काम में उदासीन रवैया अपनाना कहीं नगर वासियों को कोई बड़ी मुसीबत न पैदा कर दे इस लिए समय रहते ऐसे भ्रष्ट अधिकारी को एक मुहिम चलाकर यहां से हटा कर अन्यत्र भेजा जाए जिला कलेक्टर से जनापेक्षा है की संबंधित मामले को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच कर कार्य में लापरवाही बरतने वाले सीएमओ के ऊपर कानूनी शिकंजा कसा जाए क्योंकि उनके लापरवाही के कारण आज अगर कोई बड़ी घटना दुर्घटना हो जाती तो भला कौन जिम्मेदार होता।
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है।
0 टिप्पणियाँ