DRMS NEWS

DRMS NEWS

धर्म रक्षा संकीर्तन समिति मानपुर की गोवंश(गौ) सुरक्षा हेतु हुई आवश्यक बैठक


संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें

drms news (मानपुर-उमरिया)भारत के सम्पूर्ण गोवंश सेवा सुरक्षा सम्मान संवर्धन सुनिश्चित हेतु एवं गौमाता राष्ट्रमाता बनाने हेतु सम्पूर्ण भारत में गौ हत्या समाप्त करने हेतु समस्त साधु संतो एवं गोभक्तो के अथक प्रयास से पुरे भारत वर्ष में गौ सम्मान आह्वान  अभियान शांतिपूर्ण तरीके से प्रारम्भ हो चुका है। 

जैसा कि धर्म रक्षा संकीर्तन समिति मानपुर ने मनोज श्रीवास्तव को बताया कि इसी तारतम्य में 17 मार्च 2026 दिन मंगलवार को सायं 7 बजे से राम जानकी मंदिर में एक विशेष बैठक सभी गोभक्त सनातनियों की होना सुनिश्चित हुआ एवं पूर्वानुसार 8 बजे से मानस यथावत सम्पन्न होगी।  इस उपलक्ष्य में सम्पूर्ण देश प्रदेश भर में कार्य करने वाली गोसेवा समिति के पदाधिकारी आज बैठक में उपस्थित होंगे। 

मानपुर नगर के सभी ऊर्जावान सक्रिय नागरिकों से भी आग्रह है आप भी गोरक्षा व गौ संवर्धन हेतु किये जा रहे प्रयास में सम्मिलित हो एवं सक्रिय भागीदारिता दिखाएं। भारतवर्ष की ज्वलंत समस्या का निवारण गोसंवर्धन करना एवं गोवध जैसे घृणित कार्य पर रोक लगाना अत्यंत महत्वपूर्ण है, हम ऐसे सुसंगठित तरीके से कार्य करें यही आशा है। इसी कड़ी में  आगमी 27 अप्रैल को सम्पूर्ण भारत वर्ष में गौ सम्मान दिवस मनाया जाये  हर तहसील स्तर पर शांतिपूर्ण तरीके से गोसेवा हेतु आवश्यक जरूरतों को अधिकारियो तक ज्ञापन माध्यम से उनके समक्ष रखा जाये।

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms newsसंपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ