
drms news (मानपुर-उमरिया)। थाना ब्यौहारी पुलिस ने नशा विरोधी अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए दो युवकों को स्मैक (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है।
प्रेस को पुलिस ने बताया कि ब्यौहारी पुलिस को 21 अप्रैल 2026 की शाम मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ब्यौहारी बस स्टैंड कॉम्प्लेक्स के पास दो व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ बेचने की फिराक में हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर 1. शिव कुमार यादव (29 वर्ष): पिता अंजलि प्रसाद यादव, निवासी ग्राम नरवार, थाना पाली, जिला उमरिया।, 2.पवन नामदेव (27 वर्ष): पिता जगदीश नामदेव, निवासी पुरानी बस्ती, थाना कोतवाली, जिला शहडोल। दो संदिग्धों को हिरासत में लिया।
पुलिस को मौके पर गिरफ्तार दोनों संदिग्धों से तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से कुल 16.41 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 50 हजार रुपये आंकी गई है और 1500 रुपये नकद सहित दो मोबाइल फोन (वीवो और रेडमी कंपनी) भी जब्त किए हैं।
पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 281/26 NDPS एक्ट की धारा 8/21 और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है। कार्यवाही थाना प्रभारी जियाउल हक, उप निरीक्षक दिलीप सिंह उप-निरीक्षक आर. के. सिंह प्रधान आरक्षक बिलाल नरेंद्र आरक्षक पंकज मेहरा आरक्षक गंगासागर गुप्ता द्वारा पुलिस अधीक्षक शहडोल के मार्गदर्शन में की गई।
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936
0 टिप्पणियाँ