
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें
drms news (मानपुर-उमरिया)। कुछ कहानियां सिर्फ सफलता की नहीं होतीं, वे अंदर तक छू जाती हैं। नगर परिषद मानपुर के वार्ड क्रमांक 5 के रहने वाले उज्ज्वल पयासी की कहानी भी ऐसी ही है, जहां दर्द भी है, संघर्ष भी… और अंत में एक ऐसी जीत, जो पूरे नगर की आंखें नम कर दे।
स्वर्गीय राम सुमन पयासी के बेटे उज्ज्वल ने जब JEE में 98 परसेंटाइल हासिल किया, तो यह सिर्फ एक रिजल्ट नहीं था—यह उन अनगिनत रातों की मेहनत, अधूरेपन के एहसास और खुद को संभालते हुए आगे बढ़ने की जिद का परिणाम था।
पिता का साया सिर से उठ गया, लेकिन दादा श्री राम नारायण पयासी ने कभी हिम्मत नहीं टूटने दी। उन्होंने सिर्फ सहारा नहीं दिया, बल्कि हर मोड़ पर उज्ज्वल के विश्वास को जिंदा रखा उज्ज्वल की प्रारंभिक शिक्षा मानपुर के प्रतिष्ठित नवज्योति अकैडमी से हुई, जहां से एक साधारण शुरुआत ने आज असाधारण मुकाम हासिल कर लिया। आज जब यह खबर नगर में फैली, तो हर गली, हर चेहरे पर गर्व और खुशी साफ नजर आई, जैसे यह जीत सिर्फ एक परिवार की नहीं, पूरे मानपुर की हो।
लेकिन इस खुशी के बीच एक सच्चाई चुपचाप सवाल भी पूछती है, क्या हर उज्ज्वल को ऐसा सहारा मिल पाता है ... ? क्या हर संघर्ष को पहचान मिलती है .. ? या फिर कई सपने यूं ही हालात के बोझ तले दब जाते हैं ... ? उज्ज्वल पयासी ने यह साबित कर दिया है कि हालात चाहे जैसे हों, अगर हौसला जिंदा हो तो मंजिल दूर नहीं होती। मानपुर का यह बेटा अब सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि उम्मीद बन चुका है।
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936
0 टिप्पणियाँ