
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें
drms news (मानपुर-उमरिया)। भाजपा सरकार किसान कल्याण और अन्नदाताओं की उन्नति समृद्धि सफलता का पर्याय बन चुकी है। प्रदेश के सभी किसानों के गेहूं उपार्जन हेतु स्लॉट बुकिंग आरंभ हो चुकी है। उपार्जन निर्बाध रूप से चले, इसके लिए अब सप्ताह में 6 दिन गेहूं उपार्जन किया जाएगा। साथ ही 30 अप्रैल तक होने वाली स्लॉट बुकिंग की तारीख को अब 9 मई तक बढ़ा दिया गया है। भाजपा सरकार किसानों के हित में निरंतर कार्य कर रही है। इस वर्ष प्रदेश में बंपर उत्पादन को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार द्वारा अतिरिक्त 22 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीद की स्वीकृति दी गई है। भाजपा सरकार द्वारा केन–बेतवा लिंक परियोजना, किसानों को ₹ 5 में बिजली कनेक्शन और ₹2,625 प्रति क्विंटल की दर से गेहूं खरीदी जैसे महत्वपूर्ण कदमों के माध्यम से किसानों को सशक्त और समृद्ध बनाया जा रहा है।
प्रेस विज्ञप्ति में नितिन मिश्रा संयोजक-सोशल मीडिया भाजपा-मानपुर विधानसभा ने कहा कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों के हितों को सदैव प्राथमिकता दी है। पहले छोटे किसानों के लिए स्लॉट बुकिंग उपलब्ध थी अब सभी के लिए स्लॉट बुकिंग की सुविधा चालू कर दी गई है। छोटे बड़े सभी किसान गेहूं उपार्जन हेतु स्लॉट बुकिंग कर निर्धारित तारीख को केंद्रों में जाकर गेहूं बेच सकते है। मुख्यमंत्री ने इस्पस्ट रूप से निर्देश दिया है कि सप्ताह में 6 दिन खरीदी केंद्र चालू रहेंगे वा सभी किसानों से स्लॉट बुकिंग कर उत्पादन बेचने का आग्रह किया है। मध्यप्रदेश सरकार किसानों की उन्नति समृद्धि और आय बृद्धि हेतु सभी जतन कर रही है। लगातार समर्थन मूल्य बढ़ाया जा रहा है। बोनश का लाभ भी दिया जा रहा है। कृषि को लाभ का धंधा बनाने हेतु महत्वपूर्ण नीतियां बनाकर उनका सफलता पूर्वक क्रियान्वयन किया जा रहा है। उन्नत खाद बीज की व्यवस्था हो या पर्याप्त खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करना हो। सस्ती और भरपूर बिजली देना हो या कृषि उत्पादन बढ़ाने हेतु वैज्ञानिक विधियों की जानकारी कृषकों को देना हो। समर्थन मूल्य बढ़ाकर निर्बाध खरीदी करना हो या आपदा की इस्थिती में किसानों की मद्त करना हो ऐसे सभी कार्यो को भाजपा सरकार समर्पित होकर दृढ़ इच्छाशक्ति से कार्य कर रही है। डबल इंजन सरकार की योजनाओं के सकारात्मक परिणाम मिल रहे है।
किसान सम्मान निधि के माध्यम से किसानों का सहयोग किया जा रहा है। बिना रुकावट कृषि योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है डबल इंजन की सरकार किसानों की आय वृद्धि हेतु संकल्पित है। मध्यप्रदेश में सिंचाई का रकवा लगातार बढ़ता जा रहा है। उन्नत किस्म के खाद बीज की उपलब्धता वा सरकार के महत्वपूर्ण कार्यो से मध्यप्रदेश में किसानो ने फसलों का शानदार उत्पादन किया है। लगातार हमे कई बार उत्पादन के माबले में कृषि कर्मण पुरस्कार भी मिल चुका है। पंजाब आदि राज्यों को हमने पीछे छोड़ दिया है। उस उपलब्धि सरकार और किसानों के साझा मेहनत का परिणाम है।
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936
0 टिप्पणियाँ