DRMS NEWS

DRMS NEWS

साईं सेवा समिति ने रेल यात्रियों के लिए नि:शुल्क शीतल पेय जल प्याऊ का विधायक से कराया शुभारंभ

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें

drms news (शहडोल) साईं सेवा समिति शहडोल द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष शहडोल रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म क्रमांक 1 में गर्मी के मौसम में यात्रियों को नि:शुल्क शीतल पेय उपलब्ध कराया जा रहा है, जो कि रेल यात्रियों को यह सेवा अप्रैल, मई व जून तक नि:शुल्क शीतल पेय उपलब्ध रहेगी।

साईं सेवा समिति शहडोल अध्यक्ष चन्द्र शेखर ढण्ड ने बताया कि   विगत सन 85 से सत्य साईं बाबा की कृपा से लगातार इस प्लेटफार्म में साईं सेवकों द्वारा नारायण सेवा की जा रही है। यात्रियों को नि: शुल्क शीतल पेय जल उपलब्ध कराया जा रहा है। इस वर्ष  6 अप्रैल 2026 को सुबह 9:00 बजे हमारे जयसिंहनगर विधायक मनीषा सिंह ने प्याऊ का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। 

श्रीसाईं सेवा समिति  शहडोल संगठन के सभी सदस्य और रोटरी क्लब विराट के सभी सदस्य उपस्थित रहे जिसमें साईं सेवा समिति की ओर से पवन पांडेय रीता पांडेय, निरंजन सिंह पटेल, याकूब, इम्तियाज,  जसवीर सिंह पप्पू,  इशाक भाई, समीम भाई, दुर्गा तांती,  पांडा, अनुशील सिन्हा, पुष्पेंद्र खरे, शशि प्रभा सिंह, सतनाम सिंह मान, श्री सहाय,  मंजूर अहमद, महेंद्र वर्मा, भागवत केवट, कुमुद तिवारी, आन्ध्र प्रदेश पुट्टापर्थी से प्याऊ में शामिल होने के लिए  आए श्री चक्रपाणि सर जिन्होंने आकर हमें अपना समय दिया, विराट रोटरी क्लब की तरफ से सी.एम. मैंहानी जिला अध्यक्ष और सचिव देवेंद्र श्रीवास्तव गोपाल निगम साहिद खान सुशील खोडियार नरेश सिंघल रुखसाना खान  उपस्थित रहकर सेवाएं प्रदान किया। इसी प्रकार 8 अप्रैल को सुबह 9 बजे एस नंदन श्रीवास्तव राष्ट्रीय ट्रेनर स्काउट गाइड एवं जिला स्तर प्रभार,  स्काउट गाइड यक्ष बर्मन, जितेन्द्र कुमार बैगा, सिफ्तैन खान, सुल्तान शेख, लखन, मंजूर अहमद, जसवीर सिंह पप्पू सरदार, इम्तियाज अहमद, सत्य प्रकाश राजवानी, दुर्गा तांती, पंडा, सम्मीम, महर, फरहान साईं सेवकों ने दीं।

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms newsसंपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ