DRMS NEWS

DRMS NEWS

भगवान परशुराम जी स्वामी के जन्मोत्सव एवं अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर जिला ब्राह्मण समाज शहडोल के तत्वावधान में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

शहडोल। जिला ब्राह्मण समाज शहडोल द्वारा प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी 20 अप्रैल 2026 दिन सोमवार भगवान परशुराम जी स्वामी के जन्मोत्सव एवं अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर जिला ब्राह्मण समाज शहडोल के तत्वावधान में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

सभी विप्रजन को यह सूचित करते हुए बड़े हर्ष  हो रहा है कि इस वर्ष भी 1) रक्तदान शिविर प्रातः 10 बजे से, 2) आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथिक स्वास्थ शिविर प्रातः 10 बजे से,  3) स्नेह भोज अपरान्ह 1:30 बजे से, 4) भगवान की जीवन्त झांकियों का पूजन अर्चन एवं पुण्य श्लोकों का पाठ शायं 4:00 बजे से, 5) भव्य शोभा यात्रा सायं 4:30 बजे से जयस्तंभ चौक से गांधी चौक जैन मंदिर होते हुए मोहनराम मंदिर तक भगवान परशुराम जी स्वामी की भव्य शोभा यात्रा निकाली  जायेगा। उपरोक्त सभी कार्यक्रमों में एवं शोभायात्रा में आप सभी विप्रजन सादर आमंत्रित हैं ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ