DRMS NEWS

DRMS NEWS

बिछुला फारेस्ट कैंप के पीछे मरई कला में जमीन से निकले शिवलिंग की चर्चा: आस्था का उमड़ा सैलाब, जांच की मांग भी उठी

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें

drms news (मानपुर-उमरिया)जनपद पंचायत मानपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत समरकोइनी के मरई कला गांव में बिछुला फॉरेस्ट कैंप के पीछे जमीन से शिवलिंगनुमा आकृति निकलने की खबर से क्षेत्र में हलचल मच गई है। घटना के बाद से ग्रामीणों में आस्था का माहौल है और बड़ी संख्या में लोग स्थल पर पहुंचकर पूजा-अर्चना कर रहे हैं।

जैसा की समाजसेवी मनोज श्रीवास्तव को जानकारी लगी कि ग्राम मरई निवासी फली मरावी के अनुसार, उन्हें दो दिन पूर्व रात में एक स्वप्न आया था। उनका कहना है कि स्वप्न में एक सर्प के रूप में उन्हें संकेत मिला कि गांव के पश्चिम दिशा में जाकर देखने पर भगवान की मूर्ति मिलेगी। अगले दिन बताए गए स्थान पर पहुंचने पर जमीन से उभरी शिवलिंग जैसी आकृति दिखाई दी।

गांव के स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रारंभ में जमीन से छोटा सा पत्थर दिखाई दे रहा था, जो धीरे-धीरे शिवलिंग के आकार में स्पष्ट होता जा रहा है। इसे लेकर ग्रामीणों में श्रद्धा और उत्सुकता दोनों बढ़ती जा रही है।

इस दुर्लभ घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के आसपास के गांवों से भी लोग यहां पहुंच रहे हैं। महिलाएं और बुजुर्ग पूजा-पाठ कर रहे हैं, जिससे क्षेत्र में धार्मिक वातावरण बना हुआ है।हालांकि, इस घटना को लेकर कुछ लोगों ने प्रशासन से स्थल की जांच कराने की मांग भी उठाई है, ताकि तथ्यात्मक स्थिति स्पष्ट हो सके और किसी प्रकार की भ्रांति न फैले। फिलहाल, मरई कला का यह स्थल आस्था का केंद्र बना हुआ है, जहां लोगों की श्रद्धा और जिज्ञासा दोनों साथ-साथ दिखाई दे रही हैं।

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms newsसंपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ