DRMS NEWS

DRMS NEWS

भगवान चित्रगुप्त जयंती पर जिला कायस्थ समाज उमरिया ने किया भव्य आयोजन

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें

drms news (मानपुर-उमरिया) जिला कायस्थ समाज उमरिया द्वारा अपने आराध्य देव भगवान चित्रगुप्त महाराज जी की जयंती के पावन अवसर पर सगरेश्वर धाम स्थित भगवान चित्रगुप्त महाराज मंदिर में भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर समाजजनों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना, हवन एवं महाआरती कर भगवान चित्रगुप्त महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजनों एवं श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

समाज के अध्यक्ष आशुतोष श्रीवास्तव ने बताया कि इस वर्ष कार्यक्रम को सफल बनाने में युवा इकाई एवं महिला इकाई ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई। युवा इकाई के अध्यक्ष संजय खरे, दीपक श्रीवास्तव, बृजेश श्रीवास्तव, मोनू चंद्र एवं मोहन खरे ने पूरे कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संभाला। वहीं महिला इकाई की अध्यक्ष निधि खरे ने अपने सहयोगियों के साथ पूजन, आरती एवं अन्य धार्मिक व्यवस्थाओं का संचालन किया।

समाज के संरक्षक उमेश श्रीवास्तव, राजेंद्र श्रीवास्तव एवं देवेंद्र श्रीवास्तव ने युवा एवं महिला इकाई के सक्रिय सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि लंबे समय बाद समाज को संगठित करने का सपना साकार होता दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि समाज की नई पीढ़ी जिस उत्साह से जुड़ रही है, वह आने वाले समय के लिए शुभ संकेत है।

कार्यक्रम के अंत में आनंद श्रीवास्तव ने उपस्थित सभी समाजजनों, अतिथियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही समाज को और अधिक सक्रिय एवं संगठित बनाने के लिए आगामी योजनाओं पर भी प्रकाश डाला। आयोजन में समाज के अनेक वरिष्ठजन, महिलाएं, युवा एवं बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms newsसंपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ