संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें
drms news (मानपुर-उमरिया)। एक ओर तो प्रदेश सरकार जल संरक्षण व संवर्धन तथा साफ सफाई का अभियान जारी है वहीं कैसे संबंधित विभाग उदासीन है इसकी बानगी नगर परिषद मानपुर के वार्ड क्रमांक 5, 6 और 7 में जल आपूर्ति को लेकर गंभीर शिकायतें सामने आई हैं। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि पिछले कई महीनों से नल के माध्यम से दूषित पानी सप्लाई किया जा रहा है, जिसमें गंदगी के साथ-साथ छोटे-छोटे कीड़े-मकोड़े भी दिखाई दे रहे हैं।
यह जानकारी देते हुए जागरूक नागरिक मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि अपनी कार्यप्रणाली को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाली नगर परिषद मानपुर इन दिनों शुद्ध पेयजल व्यवस्था को लेकर सवालों के घेरे में है। आरोप है कि जिन नलों से साफ पानी मिलना चाहिए, वहीं से कीचड़युक्त और दूषित जल पहुंच रहा है, जिससे लोगों में स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ गई है।
रहवासियों के अनुसार, क्षेत्र में अब तक “हर घर नल-जल योजना” के तहत सभी घरों में कनेक्शन नहीं पहुंच पाया है, जिसके चलते पुरानी टंकी से जल आपूर्ति की जा रही है। इसी दौरान पानी की गुणवत्ता को लेकर लगातार शिकायतें की गई हैं। निवासियों ने बताया कि इस संबंध में नगर परिषद को कई बार लिखित एवं मौखिक शिकायतें दी गईं, साथ ही विभिन्न बैठकों में भी मामला उठाया गया, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि व्यवस्था को लेकर नगर परिषद की उदासीनता अब लोगों की सेहत और जीवन के साथ खिलवाड़ जैसी स्थिति पैदा कर रही है।
लोगों का यह भी कहना है कि ग्राम पंचायत के समय ऐसी स्थिति में एक-दो दिन के भीतर व्यवस्था सुधार ली जाती थी, लेकिन नगर परिषद बनने के बाद, पर्याप्त कर्मचारियों के बावजूद, कई-कई हफ्तों तक समस्या जस की तस बनी रहती है। इससे लोगों में यह धारणा बन रही है कि जिम्मेदार तंत्र इस समस्या के समाधान को प्राथमिकता नहीं दे रहा।
ऐसे में सवाल यह उठता है कि जब नगर परिषद क्षेत्र में ही शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित नहीं हो पा रही, तो जवाबदेही किसकी तय की जाए .... ? पाइपलाइन विस्तार के लिए टेंडर जारी होने के बावजूद जमीनी स्तर पर काम शुरू न होना भी कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। वर्तमान में बढ़ते तापमान के बीच पेयजल की गुणवत्ता को लेकर लोगों की चिंता और बढ़ गई है। रहवासियों का कहना है कि वे वैकल्पिक साधनों के अभाव में इसी पानी का उपयोग करने को विवश हैं।
इस संबंध में नगर परिषद के नलजल प्रभारी गोस्वामी जी का कहना है कि हमने वार्ड में अपनी टीम भेजकर मौके से जांच करा ली है जल्द ही सुधार करा दिया जाएगा इधर, प्रभावित वार्डों के नागरिकों ने जिले की नवागत कलेक्टर से मामले की जांच कराने एवं शुद्ध पेयजल की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की है, ताकि आमजन को राहत मिल सके।
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936
0 टिप्पणियाँ