DRMS NEWS

DRMS NEWS

ताला–पनपथा मार्ग पर चलती कार में लगी आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा


संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें

drms news (मानपुर-उमरिया)ताला–पनपथा मार्ग पर सोमवार सुबह मझौली के पहले चहली पुलिया के पास एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। एक चलती डस्टर कार अचानक धुआं छोड़ते हुए आग की चपेट में आ गई। वाहन में केवल चालक सवार था, जिसने हालात को भांपते हुए तुरंत गाड़ी किनारे लगाई और सुरक्षित बाहर निकल गया।

देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और वाहन बुरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और मौके पर भीड़ जमा हो गई। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच इस तरह की घटनाएं अब सामने आने लगी हैं, जो आम लोगों के लिए चेतावनी हैं। विशेषज्ञों के अनुसार अत्यधिक गर्मी में वाहनों में तकनीकी खराबी और ओवरहीटिंग का खतरा बढ़ जाता है।

लोगों से अपील की गई है कि इस भीषण गर्मी में यात्रा के दौरान विशेष सावधानी बरतें, वाहन की नियमित जांच कराएं, इंजन और वायरिंग की स्थिति पर ध्यान दें और किसी भी असामान्य संकेत जैसे धुआं या जलने की गंध महसूस होते ही तुरंत वाहन रोककर सुरक्षित दूरी बना लें। सतर्कता ही ऐसे हादसों से बचाव का सबसे बड़ा उपाय है।

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms newsसंपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ