शहडोल 27 अप्रैल 2026- मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण काशीनाथ सिंह के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, शहडोल द्वारा चिकित्सा विभाग के विशेष समन्वय व सहयोग से जिला जेल, शहडोल, उपजेल बुढ़ार एवं व्यवहारी में विशेष स्वास्थ्य परीक्षण सह विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।
स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार से का वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ माननीय मुख्य न्यायाधिपति मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय संजीव सचदेवा एवं केंद्रीय जेल जबलपुर सभागार से न्यायमूर्ति विवेक अग्रवाल द्वारा वर्चुअली शुभारंभ किया गया।
शिविर में उक्त विशेष स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार शिविर में जिला जेल शहडोल के 306, उपजेल बुढार से 74 एवं उपजेल व्यवहारी से 88 का कंप्लीट बॉडी प्रोफाइल, ब्लड़ सेंपलिंग कर गहन चिकित्सकीय जांच एवं उपचार किया गया एवं निशुल्क दवाइयां वितरित कराई गई। शहडोल जिले के विभिन्न जिलों में निरुद्ध कुल 468 लाभान्वित हुए।
कार्यक्रम में बंदियों को किए गए अपराध के संबंध में आत्म चिंतन करते हुए पश्चाताप कर भविष्य में अपराध न करने का प्रण लेकर समाज में अच्छे नागरिक के रूप में जीवन यापन करने का करने हेतु करने हेतु प्रेरित किया। बंदियों के स्वास्थ व न्यायालय में पैरवी हेतु निःशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराए जाने के संबंध में जानकारी दी गई, उपस्थित बंदियों को नालसा व सालसा की योजनाओं व विधिक अधिकारों एवं कानूनी प्रावधानों की जानकारी देते हुए आपराधिक मनोवृत्ति त्याग कर सौदा अभिवाक व राजीनामा संबंधी प्रावधानों का लाभ लेकर आगामी लोक अदालत में प्रकरण समाप्त करवाए जाने हेतु प्रेरित किया। लीगल एड डिफेंस काउंसिल के अभिभाषकगण द्वारा बंदियों के प्रकरणों में की जा रही संपूर्ण कार्यवाही संबंधी जानकारी प्रदान की।
0 टिप्पणियाँ