DRMS NEWS

DRMS NEWS

प्राचार्य श्रवण कुमार तिवारी जिला स्तरीय मॉनिटरिंग समिति के सदस्य नियुक्त

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें

drms news (मानपुर-उमरिया)जिले के शिक्षा जगत के लिए गौरव का विषय है कि सरस्वती विद्यालय मानपुर के प्राचार्य श्रवण कुमार तिवारी को जिला स्तरीय मॉनिटरिंग समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है। यह समिति जिले के सांदीपनि विद्यालय, पीएम श्री विद्यालय, उत्कृष्ट विद्यालय, मॉडल स्कूलों एवं अन्य उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों की मॉनिटरिंग तथा उनके सुचारू संचालन के लिए गठित की गई है। समिति का गठन जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में किया गया है।

जानकारी के अनुसार यह समिति विद्यालयों की कार्यप्रणाली, शैक्षणिक गुणवत्ता, व्यवस्थाओं की समीक्षा तथा भावी कार्ययोजना तैयार करने का कार्य करेगी। माननीय स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह द्वारा श्री तिवारी को समिति में सदस्य नियुक्त किए जाने पर जिले भर में हर्ष का वातावरण है।

श्रवण कुमार तिवारी शिक्षा के क्षेत्र में लंबे अनुभव वाले वरिष्ठ शिक्षाविद् माने जाते हैं। वे शिक्षा, संस्कार और अनुशासन के लिए जिले भर में विशेष पहचान रखते हैं। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए उनकी त्रिकोणीय सोच कक्षा, मंच और मैदान पूरे क्षेत्र में चर्चित रही है।

उन्होंने शिक्षा विभाग में आचार्य से लेकर व्याख्याता तक की जिम्मेदारियां निभाते हुए वर्तमान में प्राचार्य पद पर कार्य कर रहे हैं। साथ ही वे राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार चयन समिति में भी सदस्य रह चुके हैं।

उनकी इस नियुक्ति पर शिक्षकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं जिलेवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही स्कूल शिक्षा मंत्री का भी आभार प्रकट किया गया है।

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms newsसंपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ