
drms news (मानपुर-उमरिया)। जिले के मानपुर विकासखंड चिल्हारी में उप लोक सेवा केंद्र संचालित है लेकिन नियमित संचालित ना होने से ग्रामीण क्षेत्रीय जनों को भारी समस्या उत्पन्न हो रही दूरदराज से ग्रामीण क्षेत्रीय जन केंद्र में आवेदन कराने पहुंचते हैं, लेकिन उनको निराश होकर लौटना पड़ता है, बड़ी संख्या में किसान सीमांकन एवं उत्कृष्ट नवोदय विद्यालय के छात्र-छात्राओं आय प्रमाण पत्र जाति प्रमाण पत्र निवास प्रमाण पत्र बनवाने आते हैं, लेकिन केंद्र खुला न होने से परेशान होकर घर लौट जाती हैं।
जैसा कि मनोज श्रीवास्तव को ग्रामीणों ने बताया कि हफ्ते में एक दिन दो दिन खुल गया नहीं बंद रहता है, जिससे क्षेत्रीय जनता को समस्या का सामना करना पड़ता है। अगर चिल्हारी में नियमित केंद्र खुले तो 35 किलोमीटर दूर मानपुर क्षेत्रीय जनों को लोक सेवा केंद्र संबंधित आवेदन लेकर जाना पड़ता है। चिल्हारी में केंद्र खोलने से बड़े आसानी सहजता सुगमता से लोगों के आवेदन चिल्हारी केंद्र में हो जाते हैं। जनता जनार्दन ने जिले के संवेदनशील कलेक्टर से नियमित लोक सेवा केंद्र खुलवाने का आग्रह किया।
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है।
0 टिप्पणियाँ