
drms news (मानपुर-उमरिया)। स्व. श्री छोटेलाल पटेल शासकीय महाविद्यालय, मानपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन मंगलवार, 2 अप्रैल 2026 को गोद ग्राम सेमरा में उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। यह शिविर 27 मार्च से प्रारंभ होकर 02 अप्रैल तक शासकीय विद्यालय सेमरा के परिसर में आयोजित किया गया था।
शिविर की प्रमुख गतिविधियाँ
सात दिनों तक चले इस शिविर में स्वयं सेवकों ने 'युवा नेतृत्व और सामुदायिक विकास' के संकल्प के साथ विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।, श्रमदान एवं स्वच्छता: स्वयंसेवकों द्वारा ग्राम सेमरा के प्रमुख रास्तों, विद्यालय परिसर और सार्वजनिक स्थलों पर सफाई अभियान चलाया गया।, जन-जागरूकता अभियान: ग्रामीणों को स्वास्थ्य, स्वच्छता, नशामुक्ति, और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति नुक्कड़ नाटकों और नारों के माध्यम से जागरूक किया गया।, बौद्धिक सत्र: प्रतिदिन दोपहर में आयोजित बौद्धिक सत्रों में विषय विशेषज्ञों ने व्यक्तित्व विकास, सामाजिक सेवा के महत्व और जल संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्याख्यान दिए।
समापन समारोह में इनकी रही गरीमामयी उपस्थिति
शिविर के अंतिम दिन आयोजित समापन समारोह में महाविद्यालय के प्राचार्य मोहन सिंह चढ़ार की अध्यक्षता में कार्यक्रम का समापन समारोह हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप SDM मैडम, मानपुर एवं डॉ. अभिमन्यु प्रसाद (NSS समन्वयक APSU, रीवा) कार्यक्रम में अपना बहुमूल्य समय दिया। NSS कार्यक्रम अधिकारी डॉ कृष्ण बहादुर सिंह, राजीव कुमार श्रीवास्तव, डॉ शशि सिंह, राजेंद्र सिंह भी उपस्थित रहे। अतिथियों ने स्वयं सेवकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविरों से छात्रों में अनुशासन, सेवा भाव और टीम वर्क की भावना विकसित होती है।
ग्राम विकास का लिया संकल्प
NSS कार्यक्रम अधिकारी डॉ. कृष्ण बहादुर सिंह ने प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि सात दिनों के दौरान ग्रामीणों का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ। समापन अवसर पर ग्राम सेमरा के शासकीय विद्यालय के शिक्षकों और ग्रामीणों ने विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई दी। स्वयं सेवकों ने संकल्प लिया कि वे भविष्य में भी गांव के विकास में अपना योगदान देते रहेंगे।
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है।
0 टिप्पणियाँ