
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें
drms news (मानपुर-उमरिया)। अमरपुर उमरिया जिले के इंदवार तिराहा में पुलिस अधीक्षक उमरिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी के निर्देशन में यातायात थाना प्रभारी उमरिया ज्योति शुक्ला के द्वारा विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें कई प्रकरण पंजीबद्ध किए गए जैसे बिना हेलमेट के 45 मोटर साइकिलों के चालान काटे गए 13500- जुर्माना किया गया।
ओवरलोड का एक प्रकरण बना, जिससे 31000/- जुर्माना किया गया। बिना सीट बेल्ट के दो वाहन प्रकरण बने, जिसका 1000/- जुर्माना बिना नंबर प्लेट सही ना होना पाया गया जिसके दो प्रकरण बने 1000/- जुर्माना एवं मौके पर गाड़ी का दस्तावेज नहीं पाया जाना, वहीं दो गाड़ियों का जुर्माना 1000/- वसूला गया, वहीं कुल 47500/- सम्मन शुल्क वसूल किया गया है। यह अभियान जिले में 10 मई 2026 तक चलता रहेगा थाना प्रभारी के द्वारा चालकों को समझाइएस भी दी गई कि बिना हेलमेट के वाहन ना चलाएं, नशे में वाहन ना चलाएं एवं यातायात के नियमों का पालन करें।
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936
0 टिप्पणियाँ