DRMS NEWS

DRMS NEWS

मानपुर में घटिया निर्माण का खुलासा: बनते ही उखड़ी सीसी सड़क, पार्षद अतुल तिवारी का हल्ला बोल

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें

drms news (मानपुर-उमरिया) नगर परिषद मानपुर में वार्ड क्रमांक 5 और 6 के बीच बन रही सीसी सड़क अब विवादों के केंद्र में आ गई है। घटिया निर्माण के आरोपों ने तूल पकड़ लिया है स्थानीय लोग भी खुलकर विरोध में उतर आए हैं। जानकारी के अनुसार यह निर्माण कार्य ठेकेदार अंबिकेश मिश्रा द्वारा कराया जा रहा है।

मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि वार्ड 5 के पार्षद अतुल तिवारी ने सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठाते हुए नगर परिषद के सीएमओ और इंजीनियर से सड़क को तत्काल उखड़वाकर ठेकेदार से दोबारा गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराने की मांग की है।

पार्षद तिवारी ने आरोप लगाया कि ठेकेदार द्वारा रात के अंधेरे में निर्माण कार्य कराया जा रहा है, जिससे निगरानी नहीं हो पाती और गुणवत्ता से समझौता किया जा रहा है। उनका कहना है कि सड़क निर्माण में सीमेंट और गिट्टी की मात्रा भी मानकों के अनुरूप नहीं डाली जा रही, जिसके चलते सड़क बनते ही उखड़ने लगी है।

स्थानीय वार्डवासियों ने भी निर्माण कार्य में भारी लापरवाही के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि सड़क निर्माण के दौरान वाइब्रेटर मशीन का उपयोग नहीं किया जा रहा, जिससे गिट्टी ठीक से सेट नहीं हो पा रही और सड़क कमजोर बन रही है। यही कारण है कि सड़क बनते ही जगह-जगह से उखड़ने लगी है।

मामले को और गंभीर बनाते हुए पार्षद ने बताया कि नल-जल योजना की पहले से क्षतिग्रस्त पाइपलाइन के ऊपर ही गिट्टी डालकर सड़क बना दी गई है। पाइपलाइन से लगातार पानी बह रहा है, जिससे न केवल सरकारी योजना को नुकसान पहुंच रहा है, बल्कि सड़क की मजबूती पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

पार्षद ने स्पष्ट मांग की है कि निर्माण कार्य दिन के समय कराया जाए, ताकि पारदर्शिता बनी रहे और गुणवत्ता की निगरानी सुनिश्चित हो सके। साथ ही दोषी ठेकेदार और संबंधित अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग भी उठाई गई है। अब पूरे मामले में नगर परिषद प्रशासन की कार्यवाही पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms newsसंपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ