DRMS NEWS

DRMS NEWS

वैश्य महासम्मेलन मध्य प्रदेश शहडोल संभाग की महत्वपूर्ण बैठक विभिन्न मुद्दों पर होगी चर्चा


संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें

drms news (शहडोल) वैश्य समाज के संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण, समन्वय एवं आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर वैश्य महासम्मेलन मध्यप्रदेश, शहडोल संभाग की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन 9 अप्रैल, गुरुवार को स्थानीय होटल लेबल-1 के आहूजा मार्केट के सभागार में किया जा रहा है। यह बैठक प्रात: 11 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित होगी, जिसमें संभाग के अंतर्गत आने वाले विभिन्न जिलों एवं इकाइयों के पदाधिकारी बड़ी संख्या में सहभागिता निभाएंगे।

यह जानकारी देते हुए वैश्य समाज के मीडिया प्रभारी विश्वास कुमार हलवाई ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि बैठक का स्वरूप संभागीय समीक्षा बैठक के रूप में निर्धारित किया गया है, जिसमें संगठन की वर्तमान गतिविधियों, विस्तार योजनाओं एवं समाजहित से जुड़े मुद्दों पर गहन चर्चा की जाएगी। इस अवसर पर प्रदेश स्तर के वरिष्ठ पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे, जिनका मार्गदर्शन सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को प्राप्त होगा।

प्रदेश के सह संगठन मंत्री राज कुमार गुप्ता (ग्वालियर) विशेष रूप से बैठक में सम्मिलित होंगे, वहीं महिला इकाई की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती ज्योति जैन (जबलपुर) की गरिमामयी उपस्थिति भी इस बैठक को विशेष बनाएगी। इन दोनों वरिष्ठ नेताओं के अनुभव एवं मार्गदर्शन से संगठन को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

इस बैठक में शहडोल संभाग के अंतर्गत आने वाले पांचों जिलों अनूपपुर, उमरिया, डिण्डौरी, शहडोल एवं ब्यौहारी के जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी एवं विभिन्न इकाइयों के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। साथ ही जहां-जहां कार्यकारी जिलाध्यक्ष के रूप में पदस्थ पदाधिकारी हैं, वे भी अपनी सहभागिता सुनिश्चित करेंगे। संगठन के तीनों प्रमुख इकाइयों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी से यह बैठक व्यापक और प्रभावी मानी जा रही है।

बैठक में मुख्य रूप से संगठन की गतिविधियों की समीक्षा, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, सदस्यता विस्तार अभियान, युवा एवं महिला इकाइयों की सक्रियता तथा समाज के समग्र विकास से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। इसके साथ ही संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत बनाने के लिए रणनीतियों पर भी चर्चा की जाएगी।

प्रदेश महामंत्री एवं संभाग प्रभारी पदम खेमका ने एक जानकारी देते हुए बताया कि यह बैठक संगठन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिसमें सभी पदाधिकारियों की सक्रिय भागीदारी अपेक्षित है। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों से समय पर उपस्थित होकर बैठक को सफल बनाने का आग्रह किया है। बैठक के पश्चात सभी उपस्थितजनों के लिए सहभोज (सामूहिक भोज) का भी आयोजन किया गया है, जिससे आपसी समन्वय एवं सौहार्द को और अधिक मजबूती मिलेगी। 

वैश्य महासम्मेलन की यह पहल न केवल संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि समाज के विभिन्न वर्गों को एकजुट कर उनके हितों की दिशा में ठोस कदम उठाने की दिशा में भी एक सार्थक प्रयास मानी जा रही है। आने वाले समय में इस बैठक के निर्णयों का प्रभाव समाज के विकास एवं संगठन के विस्तार में निश्चित रूप से देखने को मिलेगा।

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms newsसंपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ