DRMS NEWS

DRMS NEWS

सेवा सहकारी समिति के प्रबंधक एवं कर्मचारियों की तानाशाही से किसान आत्महत्या को मजबूर, 5 दिवस के अंदर कार्यवाही न होने पर चक्का जाम, धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें

drms news (मानपुर-उमरिया) जिले के मानपुर तहसील के अंतर्गत सेवा सहकारी समिति कोटरी के प्रबंधक, खरीदी प्रभारी सहित कर्मचारियों के द्वारा किसानों से 51.500 किलो गेहूं की भर्ती प्रति बोरा की जा रही थी जिसमे खेरवा, टिकुरी के किसानों द्वारा मना करने पर खरीदी प्रभारी रणविजय द्विवेदी द्वारा माँ बहन की गाली दी गई एवं मारने पर उतारू हो गया जिससे किसान मानसिक रूप से प्रताड़ित होकर अमरपुर चौकी मे दिनांक 08/05/26 को लिखित सूचना देकर न्याय की गुहार लगाई गई,  लेकिन अमरपुर चौकी प्रभारी महोदय द्वारा कोई कार्यवाही नहीं करवाई गई घटना के 5 दिवस होने एवं कार्यवाही नहीं होने को लेकर प्रार्थी रामसाजीवन तिवारी पुलिस अधीक्षक कार्यालय मे उपस्थित होकर जन सुनवाई मे अपनी पीड़ा बताई, प्रार्थी किसान द्वारा यह भी बताया गया की यदि कार्यवाही नहीं होंगी तो हम किसान मिलकर प्रदर्शन के लिए मजबूर हो जायेंगे चक्का जाम सहित उग्र प्रदर्शन की भी चेतावनी दी गई.

भ्रष्टाचार से है पुराना नाता कोटरी समिति का

सेवा सहकारी समिति कोटरी मे लगातार भ्रस्टाचार के आरोप लगते आये है समिति के प्रबंधक अपने तानाशाही अंदाज मे समिति के कार्य करते है कई बार आरोप लग चुके है जांच मे दोषी भी पाए गए लेकिन आजतक कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई है. पिछले समय जिले के माननीय कलेक्टर साहब द्वारा रणविजय द्विवेदी को खरीदी कार्य से मुक्त कर दिया गया परन्तु कैसे पुनः खरीदी प्रभारी बने यह कई बात की शंका को जन्म देता है क्या उमरिया जिले की प्रशानिक व्यवस्था लाचार होती जा रही है यह बड़ी जांच मे ही सिद्ध हो पायेगा.

आखिर क्यों नहीं हो रही कार्यवाही,किसान परेशान, किसको सुनाये अपनी पीड़ा

06 मई  2026 को  खरीदी प्रभारी एवं समिति प्रबंधक द्वारा 51.500 गेहूं की भर्ती प्रति बोरा करने को किसानों द्वारा मना किया गया कर्मचारियों के द्वारा गाली गलौज करते हुए मारने पर उतारू हो गए जिस पर किसानों की शिकायत पर उमरिया जिले के अपर कलेक्टर, एसडीएम मानपुर, तहसीलदार मानपुर पटवारी सहित मौक़े पर पहुंचे एवं मौका देखा जिसमे कार्यवाही की बात कही गई लेकिन आज दिनांक तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई, किसानों द्वारा अब चक्का जाम, आत्महत्या के लिए विवस हो गए है।

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms newsसंपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ