DRMS NEWS

DRMS NEWS

नवज्योति विद्यालय ने फिर बढ़ाया मानपुर का गौरव, 79 विद्यार्थियों को मिलेगी ₹25 हजार की प्रोत्साहन राशि

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें

drms news (मानपुर-उमरिया) जब किसी क्षेत्र के बच्चे अपनी मेहनत, लगन और सपनों के दम पर सफलता की नई इबारत लिखते हैं, तो वह सिर्फ व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण बन जाता है। नगर परिषद मानपुर का प्रतिष्ठित नवज्योति विद्यालय वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि विद्यालय दशकों से प्रदेश के टॉप-10 विद्यालयों में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराता आ रहा है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष मेधावी प्रोत्साहन योजना अंतर्गत विद्यालय के 79 विद्यार्थियों का चयन हुआ है, जिन्हें शासन द्वारा ₹25,000 की लैपटॉप प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।

आपको बता दें जिले में सर्वाधिक चयन के साथ नवज्योति विद्यालय ने एक बार फिर नंबर-1 स्थान हासिल कर मानपुर का नाम रोशन किया है। यह उपलब्धि केवल विद्यालय की नहीं, बल्कि उन अभिभावकों के सपनों, शिक्षकों की मेहनत और विद्यार्थियों के संघर्ष की जीत है, जिन्होंने सीमित संसाधनों के बीच भी सफलता का रास्ता चुना।

विद्यार्थियों को उत्कृष्ट शिक्षा देने के लिए नवज्योति विद्यालय की इस सफलता ने सम्पूर्ण मानपुर क्षेत्र के लिए प्रेरणा बन गई है। अभिभावकों सहित ईष्ट मित्रों व स्नेहीजनों ने चयनित सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य हेतु हार्दिक शुभकामनाएं।

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms newsसंपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ