
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें
drms news (मानपुर-उमरिया)। जिले में पड़ रही भीषण गर्मी और लगातार गिरते जलस्तर के बीच इस वर्ष बोर खनन पर प्रतिबंध नहीं लगाए जाने से आमजन के साथ-साथ पर्यावरण प्रेमियों और ग्रामीण क्षेत्रों में चिंता का माहौल बना हुआ है।
समाज सेवी मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि विगत वर्षों में उमरिया कलेक्टर द्वारा अप्रैल, मई एवं जून माह के दौरान भूजल संरक्षण को ध्यान में रखते हुए बोरिंग कार्य पर प्रतिबंधात्मक आदेश जारी कर दिए जाते थे, जिससे अनियंत्रित जल दोहन पर रोक लगाई जा सके, लेकिन इस वर्ष 9 मई तक भी जिला प्रशासन की ओर से ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया गया है, जिसके परिणामस्वरूप जिले भर में बोर ठेकेदारों द्वारा लगातार बोर खनन कार्य किया जा रहा है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में धड़ल्ले से हो रही बोरिंग के कारण भूजल स्तर लगातार नीचे जा रहा है, जिससे आने वाले दिनों में पेयजल संकट और गहराने की आशंका जताई जा रही है।
यहां के लोगों का कहना है कि भीषण गर्मी के दौरान पहले ही कई क्षेत्रों में जल स्रोत सूखने लगे हैं। ऐसे समय में यदि बोर खनन पर नियंत्रण नहीं लगाया गया तो आने वाले समय में स्थिति और भयावह हो सकती है। लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि पूर्व वर्षों की भांति तत्काल प्रतिबंधात्मक आदेश जारी कर अवैध एवं अनियंत्रित बोर खनन पर रोक लगाई जाए, ताकि भूजल स्तर को सुरक्षित रखा जा सके।
विशेषज्ञों के मुताबिक लगातार बढ़ते भूजल दोहन और प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण में कमी के कारण हर वर्ष जल संकट गहराता जा रहा है। यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए, तो आने वाले वर्षों में जिले को गंभीर जल संकट का सामना करना पड़ सकता है।
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936
0 टिप्पणियाँ