DRMS NEWS

DRMS NEWS

शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह का मानपुर एवं बांधवगढ़ दौरा, जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों सहित प्रतिष्ठित नागरिक केशव प्रसाद विश्वकर्मा “लाली” के निवास पहुंचकर सौजन्य भेंटकर हाल समाचार जाना

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें

drms news (मानपुर-उमरिया)शहडोल लोकसभा क्षेत्र की लोकप्रिय सांसद हिमाद्री सिंह आज अल्प प्रवास पर मानपुर नगर पहुंचीं, जहां उन्होंने नगर के प्रतिष्ठित नागरिक केशव प्रसाद विश्वकर्मा “लाली” के निवास पर पहुंचकर सौजन्य भेंट एवं आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान स्थानीय नागरिकों एवं समर्थकों द्वारा सांसद का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।

इसके पश्चात सांसद हिमाद्री सिंह बांधवगढ़ ताला पहुंचीं, जहां समाजसेवी संजोड़ी सिंह के निवास पर आयोजित सौजन्य मुलाकात कार्यक्रम में सम्मिलित हुईं। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय विकास, जनसमस्याओं एवं सामाजिक गतिविधियों को लेकर उपस्थित जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों के साथ चर्चा भी की गई।

सांसद के इस अल्प प्रवास एवं सौजन्य मुलाकात कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर रमेश मिश्रा, अरुण चतुर्वेदी, सुरेश सिंह, मुन्ना सिंह, लक्ष्मण सिंह जनपद सदस्य, बृज बिहारी पटेल, दीपक शर्मा, रामकेश वर्मा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष विमलेश गुप्ता एवं नारायण सिंह  सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms newsसंपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ