DRMS NEWS

DRMS NEWS

कलेक्टर ने गेहूं खरीदी केंद्रों का किया औचक निरीक्षण,खरीदी केंद्रों में बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करने पर जोर, किसान हित सर्वाेपरि

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें

drms news (मानपुर-उमरिया) जिले में चल रही गेहूं खरीदी व्यवस्था को और अधिक किसान-हितैषी एवं सुचारु बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय ने मानपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम बडेरी स्थित अन्नपूर्णा वेयरहाउस, सेवा सहकारी समिति मर्यादित ददरौड़ी, आदिम जाति सेवा सहकारी केंद्र गढ़पुरी तथा सेवा सहकारी केंद्र सिगुड़ी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्रों पर उपस्थित किसानों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं, सुझाव एवं अनुभवों की जानकारी ली।

कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान खरीदी केंद्रों में किसानों के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं, बैठक व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल, मौसम को देखते हुए तिरपाल की उपलब्धता तथा तौल कांटों की स्थिति का बारीकी से अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं सुदृढ़ रखने के निर्देश दिए, ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

निरीक्षण के दौरान अन्नपूर्णा वेयरहाउस, ददरौड़ी में 1953 क्विंटल गेहूं खरीदी दर्ज पाई गई। यहां 12,500 बारदानों की उपलब्धता में से 3,906 का उपयोग किया जा चुका है तथा 290 स्लॉट बुकिंग दर्ज की गई। इसी प्रकार, आदिम जाति सेवा सहकारी समिति गढ़पुरी में 27 किसानों से 500 क्विंटल गेहूं खरीदा गया है, जबकि 200 स्लॉट बुकिंग पाई गई।सेवा सहकारी समिति सिगुड़ी में अब तक 2078 क्विंटल गेहूं खरीदी की जा चुकी है।

निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि अवकाश की सूचना स्पष्ट रूप से प्रदर्शित न होने के कारण कुछ किसान गेहूं विक्रय हेतु केंद्र पर पहुंच गए थे। इस पर कलेक्टर ने संवेदनशीलता दिखाते हुए निर्देश दिए कि किसानों की सहमति से उनके गेहूं को सुरक्षित रूप से केंद्र पर रखवाया जाए तथा अगले खरीदी दिवस पर प्राथमिकता से खरीदी सुनिश्चित की जाए।

कलेक्टर श्रीमती सहाय ने खरीदी स्टॉक का भी निरीक्षण किया तथा सर्वेयर को स्पष्ट निर्देश दिए कि शासन द्वारा निर्धारित मापदंडों के अनुरूप ही गेहूं खरीदी की प्रक्रिया संपादित की जाए, जिससे किसानों को उचित मूल्य एवं पारदर्शी व्यवस्था मिल सके।

यह संपूर्ण कार्रवाई मध्य प्रदेश सरकार की किसान-हितैषी नीतियों और मोहन यादव के नेतृत्व में किसानों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। राज्य सरकार द्वारा किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य, समय पर भुगतान तथा सुविधाजनक खरीदी व्यवस्था उपलब्ध कराने हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, जिसका लाभ जिले के किसानों को प्रत्यक्ष रूप से मिल रहा है। निरीक्षण के दौरान एसडीएम मानपुर हरनीत कौर कलसी एवं जिला आपूर्ति अधिकारी रोहित सिंह भी उपस्थित रहे।

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms newsसंपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ