DRMS NEWS

DRMS NEWS

जिला पंचायत सभागार में लाड़ली लक्ष्मी उत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें

drms news (मानपुर-उमरिया)जिला पंचायत सभागार में लाड़ली लक्ष्मी उत्सव कार्यक्रम का आयोजन विधायक श्रीमती मनीषा सिंह की उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक द्वारा मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्रीमती मनीषा सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में बेटियां हर क्षेत्र में अपना नाम रोशन कर रही हैं। शासन द्वारा की गई पहल आज बच्चियों के भविष्य को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्रा ने लाड़ली लक्ष्मी योजना के क्रियान्वयन की जानकारी देते हुए बताया कि लाड़ली लक्ष्मी योजना मध्य प्रदेश शासन की एक प्रमुख पहल है, जिसका उद्देश्य बेटियों के जन्म के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना तथा उनकी शिक्षा एवं आर्थिक स्थिति को सशक्त बनाना है। उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत 21 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर बेटी को कुल 1.43 लाख रुपये की सहायता विभिन्न किस्तों के माध्यम से शिक्षा एवं विवाह हेतु प्रदान की जाती है।

इसी क्रम में बालिकाओं के मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के उद्देश्य से योग प्रशिक्षक शिवाकांत शुक्ला द्वारा उपस्थित बालिकाओं को योगाभ्यास कराया गया तथा योग के महत्व की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही विधायक, अधिकारियों एवं लाड़ली बालिकाओं द्वारा “एक पेड़ लाड़ली लक्ष्मी के नाम” अभियान अंतर्गत वृक्षारोपण भी किया गया।

कार्यक्रम में अजय सोधिया खेल विभाग, प्रमोद विश्वकर्मा कोच खेल विभाग, श्रीमती संजीता भगत सहायक संचालक, पर्यवेक्षक, वन स्टॉप सेंटर के कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं एवं लाड़ली लक्ष्मी बालिकाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन आनंद अग्रवाल परियोजना अधिकारी सोहागपुर द्वारा किया गया।

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms newsसंपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ