DRMS NEWS

DRMS NEWS

मऊगंज थाना नईगढ़ी क्षेत्र में मोटर साइकिल सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, गंभीर रूप से व्यक्ति घायल

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें

drms news (मऊगंज)जिले के थाना नईगढ़ी क्षेत्र में दिहिया-सायपुर के बिच में एक मोटर साइकिल को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिसमें 01 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया  है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है।सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल को प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल नईगढ़ी थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। 

डायल-112 स्टाफ आरक्षक रितिक सिंह बघेल एवं पायलेट मनीष पटेल ने मौके पर पहुँचकर बताया कि मोटर साइकिल को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी, जिसमें 01 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था, डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घायल व्यक्ति को एफ आर व्ही वाहन से लेकर शासकीय अस्पताल नईगढ़ी में भर्ती करवाया, जहाँ घायल व्यक्ति का उपचार किया जा रहा है। डायल-112 जवानों  की तत्परता से घायल व्यक्ति को समय पर उपचार मिला।

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms newsसंपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ