DRMS NEWS

DRMS NEWS

बरगी डैम हादसे में मृतकों को कैंडल जलाकर दी श्रद्धांजलि गांधी प्रतिमा के समक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मानपुर की भावपूर्ण शोक सभा

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें

drms news (मानपुर-उमरिया) जबलपुर के बरगी डैम में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे ने पूरे प्रदेश को गहरे शोक में डुबो दिया है। इस हृदयविदारक घटना में असमय काल के गाल में समाए लोगों की स्मृति में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मानपुर द्वारा गांधी चौराहा स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास भावपूर्ण शोक सभा आयोजित की गई।

शाम के धुंधलके में हाथों में जलती मोमबत्तियां लिए कांग्रेस कार्यकर्ता मौन खड़े रहे। वातावरण में गहरा सन्नाटा और चेहरों पर दुःख साफ झलक रहा था। उपस्थित जनों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि बरगी डैम हादसा केवल एक दुर्घटना नहीं, बल्कि कई परिवारों के सपनों और खुशियों के अचानक बिखर जाने की पीड़ा है। इस घटना ने हर संवेदनशील मन को झकझोर दिया है।

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मानपुर अध्यक्ष उमाशंकर पटेल, पूर्व जिला अध्यक्ष शारदा प्रसाद गौतम, पीसीसी सदस्य ओपी द्विवेदी, युवा नेता विजय गौतम, नगर अध्यक्ष विकास गुप्ता, मंडलम अध्यक्ष भोला पटेल, एससी अध्यक्ष पी.डी. प्रभाकर, जिला उपाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश पटेल, जनपद सदस्य हीरा बाई पटेल, वरिष्ठ कांग्रेसी कुशलेंद्र तिवारी, आशुतोष त्रिपाठी, त्रिवेणी शरण द्विवेदी, कुश परिहार, रितिक प्यासी, शिवशरण पटेल, शेख आशिक, सलीम खान, कश्मीर टेलर, रवि सेन सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें तथा परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms newsसंपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ