
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें
drms news (मानपुर-उमरिया)। जिले के मानपुर विकासखंड के शासकीय माध्यमिक विद्यालय बचहा के हेडमास्टर द्वारा शासकीय नियमों को तार - तार करते हुए विद्यालय परिसर के बाउंड्री वॉल के अंदर जश्न का दिखा महौल, यहां के ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय के हेडमास्टर दयाराम प्रजापति द्वारा अपने विद्यालय परिसर के अंदर ही रामसुजन कुशवाहा के पुत्र संजय कुशवाहा के तिलकोत्सव का मंच सजाकर 08 मई 2026 को तिलकोत्सव के साथ डीजे साउंड सहित सभी व्यवस्थाओं से विद्यालय परिसर भरा हुआ था।
यह जानकारी देते हुए समाजसेवी मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि जबकि शासन के निर्देशानुसार शासकीय विद्यालय को विवाह या तिलकोत्सव सहित अन्य किसी समारोह में न देने के लिए पूर्व के सभी विद्यालयों को स्पष्ट आदेश दिया गया था, किंतु उमरिया के शासकीय माध्यमिक विद्यालय बचहा के प्रभारी के सामने नियम निर्देशों का पालन नही किया, बताया गया की, विद्यालय के हेडमास्टर द्वारा नियम को दरकिनार करते हुए निजी व्यक्ति को विधालय सहित पूरा परिसर सौंप दिया गया, जबकि इन्ही हेडमास्टरों से ग्राम के ही कन्या के विवाह हेतु परिसर की मांग की जाती है, तो जवाबदार अधिकारी नियम कानून का हवाला देते हुए, विधालय परिसर देने से स्पष्ट मना कर दिया जाता है, लेकिन व्यक्तिगत, निजी स्वार्थ के आगे नियम कानून को दरकिनार कर दिया जाता है,
जन शिक्षा अधिकारी अमरपुर के प्रभारी द्वारा तैयार किया फर्जी पंचनामा
जब इस मामले की जानकारी ग्रामीणों ने जिला शिक्षा अधिकारी को फोन के माध्यम से सूचना दी गई तो वहीं जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा भेजे गए जन शिक्षा केंद्र अधिकारी मार्को साहब के द्वारा 09 मई 2026 को हेडमास्टर के दबंगई के आगे फर्जी पंचनामा तैयार किया गया और कार्यवाही के नाम पर सफाई देते घूम रहे है, जबकि वीडियो फोटो में स्पष्ट दिखाई देता है, कि विद्यालय परिसर के अंदर से बाहर तक जश्न का माहौल दिखाई दिया है।
इनका कहना है ........
मैं बाहर हूं मुझे इस मामले की जानकारी नही है, मेरे द्वारा रूपमंगल सिंह को प्रभार दिया हूं, वहीं रूपमंगल सिंह से बात की गई तो, उनके द्वारा बताया गया की मेरे को विद्यालय परिसर में हो रहे समारोह की जानकारी नही थी, मुझे बाद में पता चला,,
हेडमास्टर, शासकीय माध्यमिक विद्यालय बचहा, संकुल अमरपुर जिला उमरिया (म.प्र.)
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936
0 टिप्पणियाँ