
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें
drms news (मानपुर-उमरिया)। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के खितौली परिक्षेत्र में सोमवार सुबह उस वक्त हलचल मच गई, जब जंगल में बाघों के बीच भीषण संघर्ष की आवाजें सुनाई दीं। कुछ ही देर बाद जंगल की खामोशी ने एक दर्दनाक सच उजागर कर दिया।
क्षेत्र के जानकार मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि जो जानकारी के मुताबिक सुबह लगभग 6:30 बजे पश्चिम बगदरी बीट स्थित ढमढमा कैंप के सुरक्षा श्रमिकों ने बाघों के लड़ने की तेज आवाज सुनी। सूचना मिलते ही गश्ती दल ने पूरे क्षेत्र में सघन सर्चिंग शुरू की। छानबीन के दौरान जंगल में एक बाघ मृत अवस्था में मिला, जिससे वन अमले में हड़कंप मच गया।
वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दूर से किए गए प्राथमिक परीक्षण में प्रथम दृष्टया बाघ की मौत आपसी संघर्ष का परिणाम मानी जा रही है। मृत बाघ के शरीर पर हमले के गहरे निशान पाए गए हैं।राहत की बात यह रही कि मौके पर बाघ के सभी अंग सुरक्षित मिले हैं, जिससे शिकार की आशंका फिलहाल कमजोर मानी जा रही है।
घटना के बाद पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए हाथी गश्ती दल, डॉग स्क्वॉड और मेटल डिटेक्टर टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। वन विभाग द्वारा आगे की कार्रवाई एनटीसीए की गाइड लाइन और एसओपी के अनुसार की जा रही है। बांधवगढ़ के जंगलों में बाघों के वर्चस्व की लड़ाई अक्सर खूनी साबित होती रही है,और एक बार फिर जंगल की यही जंग एक बाघ की जान ले गई।
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936
0 टिप्पणियाँ