
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें
drms news (मानपुर-उमरिया)। मानपुर से लगभग 40 किलोमीटर दूर अमरपुर क्षेत्र के उमरिया, बकेली बदक्षड, बेल्दी पड़वार में आए दिन बिना परमीसन के भारी भरकम मसीनो से बोर होल किए जा रहे है भूजल दोहन पर प्रशासनिक प्रतिबंध के बावजूद खुले आम बोरिंग का खेल जारी है। हालात ऐसे हैं कि दिन-दहाड़े भारी-भरकम मशीनों से बोर कराए जा रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग आंखें मूंदे बैठा है। बिना अनुमति हो रहे इन बोरों ने पूरे इलाके में सवाल खड़े कर दिए हैं कि आखिर प्रतिबंध सिर्फ कागजों तक सीमित है क्या . . .?
सामाजिक कार्यकर्ता मनोज श्रीवास्तव ने प्रेस को जानकारी में बताया कि स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन ने जलस्तर गिरने के कारण नए बोर पर रोक लगाई है, लेकिन कुछ रसूखदार लोग नियमों को ठेंगा दिखाकर मनमाने तरीके से बोरिंग करा रहे हैं। सूत्रों के द्वारा बताया जा रहा है की दिन-दहाड़े मशीनें चल रही हैं और किसी प्रकार की जांच या कार्रवाई देखने को नहीं मिल रही। हर गांव में राजस्व विभाग के आरआई पटवारी रहते है पर अवैध तरीके से बिना परमीसन के हो रहे बोर की जानकारी अपने वरिष्ठ अधिकारियों को नही देते है।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब बिना अनुमति बोरिंग कराना अवैध है, तो आखिर मशीनें किसके संरक्षण में चल रही हैं . . . ? ग्रामीणों के द्वारा जिम्मेदार अधिकारियों तक शिकायतें पहुंचने के बाद भी कार्रवाई नहीं हो रही, जिससे बोर माफियाओं के हौसले बुलंद हैं।
सूत्रों के द्वारा जानकारी लग रही है की कटनी जिला के बरही के हरतला के आसपास बोर मशीन खड़ी रहती है और शाम होते ही उमरिया जिला में प्रवेश कर बकेली उमरिया, अमरपुर, बेल्दी, पड़वार आदि क्षेत्र में बिना किसी के डर-भय के रातों दिन बोर किए जाते है। सूत्रों के माने तो बोर एजेंटो के द्वारा अपनी अच्छी खासी पहुँच बताकर किसानों से प्रतिबंध के नाम से मोटी रकम वसूल की जाती है
क्षेत्र में लगातार गिरते भूजल स्तर को लेकर पहले ही चिंता जताई जा चुकी है। इसके बावजूद नियमों की अनदेखी कर किए जा रहे बोर आने वाले समय में जल संकट को और गहरा सकते हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि अवैध बोरिंग पर तत्काल रोक लगाई जाए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो, ताकि जल संरक्षण के नियमों का पालन सुनिश्चित हो सके।
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936
0 टिप्पणियाँ