संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें

drms news (मानपुर-उमरिया)मानपुर जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत कुदरी के आदिवासी मोहल्ले में लगभग 2 वर्षों से ट्रांसफार्मर जला हुआ था। ग्रामीणों ने बताया कि एक ही पॉइंट के सहारे पूरे मोहल्ले में किसी तरह बिजली व्यवस्था चल रही थी, लेकिन विगत 15 दिवस पूर्व वह एकमात्र पॉइंट भी उड़ गया, जिसके बाद पूरे मोहल्ले में अंधेरा छा गया था। भीषण गर्मी के बीच ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

समाज सेवी मनोज श्रीवास्तव मानपुर ने जानकारी देते हुए बताया कि स्थिति गंभीर होने पर ग्रामीणों ने क्षेत्र की जनपद सदस्य रोशनी सिंह से समस्या बताई। जनपद सदस्य ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बिजली विभाग से लगातार संपर्क किया। वहीं युवा पत्रकार रवि सेन ने भी जनसमस्या को प्रमुखता से उठाया, जिसके बाद बिजली विभाग सक्रिय हुआ।

बिजली विभाग के एई आरके जायसवाल के प्रयासों से आदिवासी मोहल्ले में नया ट्रांसफार्मर स्थापित कराया गया। ट्रांसफार्मर लगने के बाद ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।

स्थानीय लोगों ने जनपद सदस्य रोशनी सिंह, युवा पत्रकार रवि सेन एवं बिजली विभाग के एई आर के जायसवाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लंबे समय बाद मोहल्ले में बिजली व्यवस्था बहाल हुई है, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिली है।

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms newsसंपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936