
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें
drms news (मानपुर-उमरिया)। मानपुर नगर, जिला उमरिया के लिए यह अत्यंत हर्ष, गर्व एवं सम्मान का विषय है कि क्षेत्र के होनहार एवं प्रतिभाशाली युवा डॉ. प्रभांशु गुप्ता ने मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित मेडिकल ऑफिसर 2024 परीक्षा में अंतिम चयन प्राप्त कर पूरे क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है।
सक्रिय समाज सेवक मनोज श्रीवास्तव जानकारी देते हुए बताया कि नगर के प्रतिष्ठित नागरिक राम भगत गुप्ता के सुपौत्र, अजय गुप्ता के पुत्र एवं माता श्रीमती संगीता गुप्ता के सुपुत्र चयनित मेडिकल आफिसर डॉ. प्रभांशु गुप्ता बचपन से ही मेधावी, अनुशासित एवं मेहनती रहे हैं। प्रभांशु ने अपनी कठिन मेहनत, दृढ़ संकल्प और निरंतर प्रयासों के बल पर यह महत्वपूर्ण सफलता अर्जित की है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल परिवार बल्कि जिला उमरिया सहित पूरा मानपुर नगर एवं समस्त समाज गौरवान्वित महसूस कर रहा है।
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में चयन प्राप्त करना अत्यंत कठिन एवं चुनौतीपूर्ण माना जाता है। इस परीक्षा में सफलता पाने के लिए वर्षों की मेहनत, अनुशासन, धैर्य एवं समर्पण की आवश्यकता होती है। डॉ. प्रभांशु गुप्ता ने अपने अथक परिश्रम एवं लगन से यह सिद्ध कर दिया कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत सच्ची हो, तो कोई भी सफलता असंभव नहीं होती।
उनकी यह सफलता आज क्षेत्र के हजारों युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है। वर्तमान समय में जब युवा अपने भविष्य को लेकर अनेक चुनौतियों का सामना कर रहे हैं, ऐसे में डॉ. प्रभांशु गुप्ता की उपलब्धि यह संदेश देती है कि संघर्ष और निरंतर प्रयास से हर मंजिल प्राप्त की जा सकती है। उनकी यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों को बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने का आत्मविश्वास प्रदान करेगी।
समाज के वरिष्ठजनों, मित्रों, शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों ने डॉ. प्रभांशु गुप्ता जी को इस शानदार सफलता पर शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। सभी ने आशा व्यक्त की है कि वे भविष्य में एक उत्कृष्ट चिकित्सक के रूप में समाज सेवा कर मानवता की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
शुभचिंतकों एवं समाजसेवियों ने कहा डॉ. प्रभांशु गुप्ता निरंतर सफलता की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करें तथा अपने उत्कृष्ट कार्यों, सेवा भावना एवं समर्पण से समाज,क्षेत्र और परिवार का नाम सदैव गौरवान्वित करते रहें।
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936
0 टिप्पणियाँ