DRMS NEWS

DRMS NEWS

मंडप पर दुल्हन तैयार बैठी रही, दहेज में सोने की अंगूठी व अपाचे गाड़ी न मिलने पर दूल्हा नही लाया बरात, सामाजिक प्रतिष्ठा लगी दांव पर

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें

drms news (मानपुर-उमरिया)मानपुर से लगभग 10 किलोमीटर दूर ग्राम कोलर निवासी कल्पना यादव ने उमरिया पुलिश अधीक्षक को लिखित आवेदन पत्र देकर न्याय की गोहर लगाई है की मेरी बड़ी बहन की शादी रक्सा निवासी उदयभान पिता रामसरोबर से हुई थी, जिसके दो बच्चे है, मेरी बड़ी बहन का लगभग 4/5 वर्ष पूर्व स्वर्गवास हो गया था, बहन के दोनों बच्चे रियांस, प्रियांश को मैं पलती थी, तब उदयभान बोला की तुम मेरी साली हो मुझे बहुत अच्छी लगती हो, मैं तुमसे विवाह करना चाहता हूँ तब मैं भी सोची की मेरे बड़ी बहन के दो बच्चे है, वो कहा जाएंगे दुःख तकलीफ होगी, यह सोचकर मैं भी उदयभान के साथ शादी करने को तैयार हो गई और उदयभान के साथ उसके घर रक्सा में पत्नी की तरह रहने लगे। 

पीड़िता ने शिकायत पत्र में उल्लेख किया है कि बाद में ज्वालामुखी मन्दिर मानपुर से शादी कर लिए, यह बात जब मेरे माता-पिता को पता चला तो, मेरी माँ उदयभान से बोली कुंवारी लड़की है। हिन्दू रीति-रिवाज से शादी कर विदा कर देते है, तब उदयभान मुझसे हिन्दू रीति-रिवाज से शादी करने को तैयार हो गया।

12 मई 2026 को मेरी शादी होना तय हो गई मेरे सभी रिश्तेदार आ गए थे, हिन्दू रीति-रिवाज के अनुसार मेरा हल्दी तेल चढ़ाकर मण्डप डलने के बाद 11 मई 2026 को उदयभान मेरे घर आया और दहेज में देने वाला सामान देख कर बोलने लगा की अपाची गाड़ी एवं सोने की अंगूठी की मांग किया था नही दिख रही है कहा है, तब मेरे माता-पिता बोले की अभी तत्काल में व्यवस्था नही है व्यवस्था होने पर देंगे, तब उदयभान बोला की अपाची गाड़ी एवं सोने की अंगूठी नही दोगे तो मैं शादी नही करूँगा बरात लेकर नही आऊंगा। 

पीड़िता ने पत्र में आरोप लगाया है कि 12 मई 2026 को जब बरात नही आई तो, मैं उदयभान को फोन लगाने लगी, फोन न लगने पर अपने भाई व रिश्तेदारों को उदयभान के घर भेजी, जहाँ कोई पता नही चला, तब मैं सुबह 13 मई 2026 को  ग्राम रक्सा उदयभान का पता करने गई तो, मुझे रामसरोबर, प्रभा, बिबेचना मां-बहन की बुरी-बुरी गाली देते हुए मारपीट किए है, जिससे मैं बेहोश हो गई। मारपीट करने से मेरे सिर, छाती एवं कमर में असहनीय चोट है। उदयभान मेरे साथ शादी का झांसा देकर लगभग 4 वर्ष से शारीरिक सम्बन्ध बना रहा था।

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms newsसंपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ