
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें
drms news (मानपुर-उमरिया)। पुलिस उस समय चकित रह गई जब उन्हें सूचना मिली कि चिल्हारी-बरदौहा मार्ग पर शुक्रवार तड़के करीब 3 बजे एक संदिग्ध स्कॉर्पियो वाहन पुलिया के पास लिप्टिस के पेड़ से जा टकराई है और यह हादसा इतना जबरदस्त था कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। इस दुघर्टना को जब सुबह ग्रामीणों ने मौके का मंजर देखा तो कहानी सिर्फ सड़क हादसे तक सीमित नहीं रही। स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर अमरपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची तो दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो से आधे क्विंटल से अधिक अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया।
इस घटना की जानकारी देते हुए मनोज श्रीवास्तव समाजसेवी ने बताया कि अमरपुर चौकी पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि हादसे के बाद वाहन में सवार सभी लोग मौके से फरार हो चुके थे। इससे साफ संकेत मिल रहे हैं कि वाहन में सवार लोग गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क से जुड़े हो सकते हैं। बरामद स्कॉर्पियो का रजिस्ट्रेशन नम्बर एचआर 51 सीडी 1948 बताया जा रहा है, जो हरियाणा पासिंग का है, इस मामले में सूत्रों की माने तो दुर्घटना ग्रस्त स्कार्पियो वाहन से करीब 60 किलो से अधिक गांजे के बरामदगी की खबर है।
पुलिस यह भी जांच कर रही है कि वाहन पर लगा नम्बर असली है या फर्जी, क्योंकि अंतर्राज्यीय मादक पदार्थ तस्करी में फर्जी नम्बर प्लेट का इस्तेमाल आम बात मानी जाती है।घटना के बाद इलाके में हड़कंप की स्थिति है। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर गांजा जब्त कर लिया है और फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। माना जा रहा है कि यह खेप किसी बड़े नेटवर्क के जरिए मध्य प्रदेश के रास्ते सप्लाई की जा रही थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936
0 टिप्पणियाँ