DRMS NEWS

DRMS NEWS

अवैध गांजे के विरुद्ध ब्यौहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गिरफ्तार 3 आरोपी से 04 क्विंटल अवैध गांजा, दो वाहन और 07 मोबाइल फोन ब्यौहारी पुलिस थाना ने किया जप्त

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें

drms news (शहडोल)पुलिस अधीक्षक शहडोल के निर्देशन में ब्यौहारी अनुभाग के  थानों के द्वारा  सूचना पर घेरा बंदी कर आरोपियों के कब्जे से अवैध गांजा, तीन वाहन तथा चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।  सूचना प्राप्त होने के पश्चात थाना ब्यौहारी द्वारा थाना देवलोंद और थाना जयसिंहनगर की मदद से ब्यौहारी सीधी मार्ग पर मंटोला के पास   कार्रवाई की गई​ 

पुलिस टीम ने आरोपियों से 1. बलेनो कार  मादक पदार्थ: 106 किलो गांजा। आरोपी: शेखर शुक्ला।,  2.  XL6 कार मादक पदार्थ: 170 किलो गांजा। आरोपी: राज कुमार गुप्ता।,  3. XUV 300 मादक पदार्थ: 123 किलो गांजा। आरोपी: राम प्रकाश पटेल।,  इसके अलावा आरोपियों के कब्जे से 07 मोबाइल फोन भी जप्त किए गए हैं।  जप्त किए गए मादक पदार्थ, वाहन और मोबाइल फोन की कुल कीमत लगभग 75 लाख रुपए है। 

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शहडोल के नेतृत्व में  पुलिस की तीन टीमों के द्वारा अंजाम दिया गया है। एक टीम में थाना प्रभारी ब्यौहारी एवं दूसरी टीम देवलोद तथा तीसरी टीम थाना जयसिंहनगर का निर्देशन में काम कर रही थी, साथ ही साइबर सेल की महत्वपूर्ण भूमिका कार्रवाई में रही है आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई के पश्चात प्रकरण थाना व्यवहारी में पंजीकृत किया जाकर विवेचना में लिया गया है।

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms newsसंपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ