DRMS NEWS

DRMS NEWS

मानपुर बस स्टैंड से सरस्वती स्कूल बाईपास तिराहे में बिकती है नशीली पदार्थ की गोलियां, पुलिस प्रशासन अंजान

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें

drms news (मानपुर-उमरिया) जिले के मानपुर नगर परिषद बस स्टैंड तिराहे पर  हो रहा दिन-दहाड़े नशे कारोबार अक्सर यहां 4 से 6 आदमी बैठ के सुबह से शाम तक गांजे का सेवन करते हैं व नशीली पदार्थ की टेबलेट भी बेचकर नव युवकों का भविष्य बर्बाद कर रहे हैं।

यह जानकारी देते हुए मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि यहीं से विद्यालय जाने का रास्ता भी है और सिगड़ी जाने का रास्ता भी लगा हुआ है, जिससे इन नशेड़ियों से आने-जाने वालों को भारी परेशानी होती है और छोटे-छोटे बच्चे सरस्वती स्कूल के टीचर बच्चे सभी निकलते हैं उन सभी को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।  

स्थानीयजनों, समाजसेवियों व राहगीरों ने नगर परिषद एवं पुलिस प्रशासन से अनुरोध किया है कि बस स्टैंड में ऐसे अनाधिकृत अपराधों को रोका जाए, जिससे हमें इस आम रास्ते से किसी कार्यवश नगर की ओर आने जाने में किसी प्रकार की कठिनाईयों का सामना ना करना पड़े।

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms newsसंपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ