DRMS NEWS

DRMS NEWS

लापरवाह पुलिस कमिर्यों पर गिरी गाज इंदवार थाने के टीआई समेत तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड, पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल ...? थाने से भागे दो संदेही

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें

drms news (मानपुर-उमरिया)जिले के इंदवार थाना परिसर से एक संदेही के फरार होने की घटना ने पुलिस विभाग में हलचल मचा दी है। लूटकांड की जांच के दौरान पूछताछ के लिए थाने लाए गए युवक के पुलिस को चकमा देकर फरार होने के बाद विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी सहित तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है

टीआई, एसआई और एएसआई पर हुई कार्रवाई 

इस प्रकरण की जानकारी देते हुए मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि मामले को गंभीर मानते हुए पुलिस प्रशासन ने इंदवार थाना प्रभारी विजय पाटले, सब इंस्पेक्टर अमर बहादुर सिंह और एएसआई सूर्य बहादुर सिंह को सस्पेंड कर दिया। एडिशनल एसपी सीताराम सत्य ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस अभिरक्षा में लापरवाही सामने आने पर यह कदम उठाया गया है। साथ ही पूरे मामले की विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।

ग्राम चौरी में सराफा व्यापारी लूटकांड से जुड़ा था मामला

जानकारी के मुताबिक बीते दिनों पाली थाना क्षेत्र के घुनघुटी अंतर्गत ग्राम चौरी में एक सराफा व्यापारी से लाखों रुपये की लूट हुई थी। घटना के बाद पुलिस ने जांच करते हुए सत्यम बसदेवा निवासी कटनी और नागेश बसदेवा निवासी ग्राम चिमटा को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने इंदवार थाना क्षेत्र के ग्राम पलझा में हुई एक अन्य लूट में भी शामिल होने की बात कबूल की। इसके बाद इंदवार पुलिस दोनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही थी।

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms newsसंपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ