
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें
drms news (मानपुर-उमरिया)। मानपुर नगर के वार्ड क्रमांक 9 में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा इन दिनों श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र बनी हुई है। श्री श्री 108 श्री महंत स्वामी सिया शरण जी महाराज, हनुमंत भवन श्री अयोध्या धाम के मुखारविंद से कथा का रसपान कराया जा रहा है। कथा पंडाल में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का श्रवण कर धर्म लाभ प्राप्त कर रहे हैं। भजन, संकीर्तन और कथा वाचन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा है।
आज की कथा में भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का अत्यंत भावपूर्ण वर्णन किया गया। जैसे ही कथावाचक महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म प्रसंग का वर्णन किया, पूरा पंडाल “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” के जयघोष से गूंज उठा। श्रद्धालु भक्ति रस में डूबकर झूमते नजर आए।
कथावाचक महाराज ने अपने प्रवचनों में कहा कि श्रीमद् भागवत कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को सत्य, संस्कार, प्रेम और मानवता का संदेश देने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन धर्म, संघर्ष और लोककल्याण की प्रेरणा देता है।
कथा के मुख्य श्रोता नरेंद्र सिंह, रिटायर्ड नायब तहसीलदार एवं उनका पूरा परिवार श्रद्धाभाव से कथा आयोजन में सहभागी बन रहा है। आयोजन स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। महिला, पुरुष एवं बच्चों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा में उपस्थित रहे। आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं के बैठने, पेयजल एवं अन्य व्यवस्थाओं की समुचित व्यवस्था की गई है।
नगरवासियों ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा, सांस्कृतिक चेतना और आपसी भाईचारा मजबूत होता है। कथा के आगामी दिनों में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936
0 टिप्पणियाँ