
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें
drms news (मानपुर-उमरिया)। जिले के अंतर्गत स्थित शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संदीपनी की बाउंड्री वाल पिछले लगभग तीन वर्षों से गिरी पड़ी है, लेकिन आज तक इसकी मरम्मत नहीं कराई गई। बताया जा रहा है कि तेज तूफान के कारण स्कूल की दीवार गिर गई थी, जिसके बाद से विद्यालय परिसर पूरी तरह खुला पड़ा हुआ है। स्थानीय लोगों और अभिभावकों ने कई बार संबंधित विभाग से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
जैसा कि अविभावकों ने समाजसेवी मनोज श्रीवास्तव को बताया कि बाउंड्री वाल नहीं होने के कारण विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो रही है। स्कूल परिसर में असामाजिक तत्वों का आना-जाना लगा रहता है, जिससे छात्र-छात्राओं और शिक्षकों में डर का माहौल बना हुआ है। वहीं स्कूल में रखे फर्नीचर, खेल सामग्री और अन्य शासकीय सामान की सुरक्षा को लेकर भी लगातार चिंता बनी हुई है।
अभिभावकों का कहना है कि खुले परिसर के कारण छुट्टी के बाद भी बाहरी लोग स्कूल में प्रवेश कर जाते हैं, जिससे बच्चों की सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है। कई बार स्कूल परिसर में गंदगी और अव्यवस्था की स्थिति भी देखने को मिलती है।
ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन और शिक्षा विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द विद्यालय की बाउंड्री वाल का निर्माण कराया जाए, ताकि छात्र-छात्राएं सुरक्षित वातावरण में शिक्षा ग्रहण कर सकें। लोगों का कहना है कि शासन शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने की बात करता है, लेकिन जमीनी स्तर पर स्कूलों की मूलभूत सुविधाएं ही बदहाल हैं। अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इस गंभीर समस्या पर कब ध्यान देते हैं।
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936
0 टिप्पणियाँ