
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें
drms news (शहडोल)। नगर पालिका परिषद शहडोल द्वारा ग्रीष्मकालीन मौसम को दृष्टिगत रखते हुए नागरिकों को सुचारु पेयजल उपलब्ध कराने हेतु विशेष कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। इन कंट्रोल रूमों के माध्यम से पेयजल आपूर्ति, पाइप लाइन लीकेज सुधार, हेडपंप मरम्मत/संधारण तथा पानी टैंकर परिवहन संबंधी शिकायतों का त्वरित निराकरण किया जाएगा।
नगर पालिका परिषद द्वारा दो स्थानों पर 1. जिला कलेक्ट्रेट शहडोल व 2. नगर पालिका सभागार शहडोल कंट्रोल रूम संचालित किए जा रहे हैं। जिला कलेक्ट्रेट स्थित कंट्रोल रूम हेतु कर्मचारी आनंद शुक्ला को प्रभारी नियुक्त किया गया है, जिनका मोबाइल नंबर 8085762622 है। इसी प्रकार नगर पालिका सभागार स्थित कंट्रोल रूम हेतु रामप्रकाश प्रजापति को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिनका मोबाइल नंबर 9754146627 है।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती आशा जितेंद्र भंडारी ने नागरिकों से अपील की है कि पेयजल संबंधी किसी भी समस्या की सूचना संबंधित कंट्रोल रूम में तत्काल दें, ताकि समस्याओं का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जा सके।
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936
0 टिप्पणियाँ