
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें
drms news (मानपुर-उमरिया)। जिले के विश्वा प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व के पतौर परिक्षेत्रधिकारी सुश्री अंजू वर्मा को पार्क प्रबंधन ने सेवा के दौरान अदम्य साहस के लिए सम्मानित किया गया है, बीट 24 मई को पनपथा बफर परिक्षेत्र के ग्राम खेरवा टोला में बाघ द्वारा घर में घुसकर एक महिला की जनहानि एवं अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल की घटना के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर परिक्षेत्र अधिकारी पतौर, सुश्री अंजू वर्मा अपने स्टाफ सहित तत्काल घटनास्थल पर पहुँचीं, ताकि ग्राम पनपथा के खैरवा टोला में घायल व्यक्तियों को हॉस्पिटल भेजा जा सके तथा घर के अंदर मौजूद बाघ का रेस्क्यू में सहयोग प्रदान किया जा सके।
जानकारी देते हुए सामाजिक कार्यकर्ता मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला एवं पुरुष एकत्रित थे। स्थिति अत्यंत तनावपूर्ण थी। इसी दौरान अचानक ग्रामीण आक्रोशित हो उठे और मौके पर उपस्थित वनकर्मियों पर लाठी एवं पत्थरों से हमला कर दिया। इस हमले में कई वनकर्मी घायल हो गए तथा उन्हें अपनी जान बचाकर वहाँ से हटना पड़ा।
भारी उग्र भीड़ ने परिक्षेत्र अधिकारी पतौर, सुश्री अंजू वर्मा को घेरकर लगभग 4 से 5 घंटे तक घेरे रखा तथा उनके साथ अभद्रता एवं मारपीट भी की गई। अत्यंत विषम एवं जोखिमपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद सुश्री अंजू वर्मा ने अदम्य साहस, धैर्य एवं सूझबूझ का परिचय देते हुए ग्रामीणों से सतत संवाद बनाए रखा। उन्होंने प्रशासन एवं ग्रामीणों के मध्य सामंजस्य स्थापित कर स्थिति को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। साथ ही जनहानि स्थल पर मौजूद बाघ तथा स्वयं की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए उल्लेखनीय साहस का प्रदर्शन किया।
दर्दनाक घटना के दौरान अनेक वनकर्मियों को आक्रोशित ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। ऐसी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में सुश्री अंजू वर्मा द्वारा प्रदर्शित साहस, ग्रामीणों से सतत संवाद, कर्तव्यनिष्ठा एवं नेतृत्व क्षमता को देखते हुए बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर द्वारा उन्हें ₹25,000/- की सम्मान राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया।
आपको बता दें अंजू वर्मा वर्ष 2016 बैच की रेंज ऑफिसर हैं। अपने सेवाकाल में उन्होंने खवासा रेंज (साउथ सिवनी सामान्य वनमंडल) तथा शाहगढ़ रेंज (नॉर्थ सागर सामान्य वनमंडल) में सेवाएँ प्रदान की हैं। वर्तमान में वे बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पतौर परिक्षेत्र में पदस्थ हैं। बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व प्रबंधन उनके इस साहसिक कार्य की प्रशंसा करता है तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता है।
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936
0 टिप्पणियाँ