
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें
drms news (मानपुर-उमरिया)। प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुँचाने के उद्देश्य से शुरू की गई केंद्र व राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘जल जीवन मिशन’ धरातल पर दम तोड़ती नजर आ रही है। मानपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कई गांवों में ‘झाल प्रोजेक्ट जल जीवन मिशन योजना’ पूरी तरह से बेपटरी हो चुकी है, जिसके कारण भीषण गर्मी के इस मौसम में ग्रामीणों को गंभीर जल संकट का सामना करना पड़ रहा है।
ठेकेदारों और प्रशासनिक लापरवाही के कारण आज भी लोगों को पेयजल नसीब नही ...
सामाजिक कार्यकर्ता मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि सरकार द्वारा करोड़ों रुपये खर्च कर गांवों में पाइपलाइन तो बिछा दी गई है, लेकिन ठेकेदारों और प्रशासनिक लापरवाही के कारण आज भी लोगों के घरों तक नल से जल नहीं पहुँच पा रहा है। मानपुर जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत बचहा में योजना पूरी तरह कागजी साबित हो रही है। स्थानीय निवासी देवेंद्र जयसवाल और अश्विनी मिश्रा सहित अन्य ग्रामीणों का कहना है कि पाइपलाइन बिछाए कई साल गुजर गए और टेस्टिंग भी की गई थी, जिससे लोगों में उम्मीद जगी थी। लेकिन आज भी स्थिति जस की तस है और लोग कुआं, तालाब तथा हैंडपंप से दूर-दूर से पानी लाने को मजबूर हैं।
कई शिकायतों के बाद भी समस्या यथावत
आपको बता दें यही बदहाल स्थिति करीब 12 हजार की आबादी वाले ग्राम चिल्हारी का भी है। चिल्हारी के कई वार्डों, विशेषकर आदिवासी बाहुल्य मोहल्लों (अनुसूचित जनजाति बस्ती), शांति नगर, सुदामा कोल डोगरी टोला आदि में नल से जल की एक बूंद भी नहीं पहुँची है। ग्रामीणों ने इस संबंध में जिला प्रशासन और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन (181) पर भी शिकायतें दर्ज कराईं, लेकिन अधिकारियों द्वारा केवल आश्वासन देकर शिकायतें बंद करवा दी जाती हैं, जबकि जमीनी स्तर पर कोई सुधार नहीं हुआ है।
हफ़्तों बंद रहती है पानी की सप्लाई
यहां के चिल्हारी, इंदवार, सुखदास, पलझा, चंसुरा और पनपथा सहित अन्य गांवों में भी ठेकेदार और प्रशासन की विफलता साफ देखी जा सकती है। वाटर प्लांटों में लो-वोल्टेज, बिजली की समस्या और मेंटेनेंस के नाम पर हफ़्तों तक पानी की सप्लाई बंद रहती है।
उग्र प्रदर्शन और चक्काजाम की चेतावनी
भीषण गर्मी में पानी के लिए मीलों भटकने को मजबूर ग्रामीणों में प्रशासन के खिलाफ भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते पेयजल की सुचारू व्यवस्था नहीं की गई, तो वे सड़कों पर उतरकर उग्र प्रदर्शन और चक्काजाम करने के लिए मजबूर होंगे।
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936
0 टिप्पणियाँ