
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें
drms news (रीवा)। जिले के थाना अमहिया क्षेत्र में कॉलेज चौराहा पर एक मोटर साइकिल को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिसमें 01 महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल को प्राप्त हुई। सूचना मिलने पर तत्काल अमहिया थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।
रीवा जिले में थाना अमहिया क्षेत्र के डायल-112 स्टाफ आरक्षक अनुज प्रताप सिंह एवं पायलेट विक्रांत सिंह ने मौके पर पहुँचकर बताया कि मोटर साइकिल को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी, जिसमें 01 महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी थी।
डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घायल महिला को एफ आर व्ही वाहन से लेकर संजय गाँधी मेडिकल कॉलेज रीवा में भर्ती करवाया, जहाँ घायल महिला का उपचार किया जा रहा है। डायल-112 जवानों की तत्परता से घायल महिला को समय पर उपचार मिला।
0 टिप्पणियाँ