
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें
drms news (मानपुर-उमरिया)। उपखण्ड अधिकारी मानपुर, जिला उमरिया (म0प्र0) को स्वच्छता निरीक्षक नगर परिषद मानपुर हरगोविन्द चतुर्वेदी द्वारा जातीय भेदभाव व मनमानी हाजरी कटौती कर प्रताडित करना व माहिला सफाई कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार करने के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने के संबंध में नगर परिषद मानपुर के सफाई कर्मचारीगणों ने शुक्रवार 15 मई 2026 को शिकायत पत्र पर दिया है।
पत्र में उल्लिखित है कि हम सभी नगर परिषद मानपुर के समस्त सफाई कर्मचारियों की ओर से स्वच्छता निरीक्षक नगर परिषद मानपुर हरगोविन्द चतुर्वेदी के विरूद्ध कार्यवाही के संबंध में 7 बिन्दुवार शिकायत कर आरोप लगाया है जिसमें 1. यह कि हम सभी सफाई कर्मचारियो से माह के प्रत्येक दिन काम लिया जाता है, जो कि 30 दिन काम कराने के बावजूद 20 दिन की हाजरी उक्त स्वच्छता निरीक्षक द्वारा मनमानी पूर्वक भरी जाती है।, 2. यह कि हम सभी सफाई कर्मचारियो मे सिर्फ महिला कर्मचारियों को मुख्यालय से 8 कि.मी. दूर सफाई करने भेजा जाता है, और उनके साथ पुरुष कर्मचारियों को नही भेजा जाता है, जिससे आये दिन घटना होने की अशंका बनी रहती है।, 3. यह कि हम कुछ कर्मचारी ड्राइवर है, जो कि कचडा गाडी चलाते थे, किन्तु जब से हरगोविन्द चतुर्वेदी मानपुर मे पदस्थ हुये है, तब से यह कहते हुये गाड़ी से उतार दिये कि तुम जाति के डोमार हो गाडी नहीं चलाओगें सफाई करोगे। इस तरह से जातिगत भेदभाव कर र्दुव्यवहार किया जाता है।, 4. यह कि यदि हम कर्मचारी अपनी हाजरी की जानकारी लेना चाहते है, तो उनके द्वारा धमकाया जाता है, कि तुमको काम से निकाल दूँगा अगले दिन से काम मे नही रखूँगा। और हाजरी की जानकारी नही दी जाती कहते है, कि तुम मुझसे नेतागिरी करोगें ।, 5. यह कि हम कर्मचारियों को छुट्टी नही दी जाती और यदि छुट्टी माँगी जाती है, तो अगले दिन काम मे नही लिया जाता है बहुत परेशान किया जाता है। , 6. यह कि नगर परिषद अंतर्गत कार्यरत यदि कोई दुर्घटना हो जाती है, तो हम कर्मचारियों को किसी प्रकार का कोई सहायता नही दी जाती है। व 7. यह कि समस्त सफाई कर्मचारियों को नियमितीकरण हेतु नाम आया था, जिसको हरगोविन्द चतुर्वेदी के द्वारा जानबूझ कर छिपाया गया है, व भ्रामक जानकारी भेजी गयी है, ताकि कर्मचारी नियमित न हो सके।
समस्त सफाई कर्मचारियों ने मांग की है कि स्वच्छता निरीक्षक नगर परिषद मानपुर हरगोविन्द चतुर्वेदी के विरूद्ध कार्यवाही किये जाये, जिससे प्रताड़ित कर्मचारियों को न्याय मिल सके। इस अवसर पर कई सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे।
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936
0 टिप्पणियाँ