DRMS NEWS

DRMS NEWS

बारूद के ढेर पर बैठकर बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिलाई विजय : नितिन मिश्रा-संयोजक सोशल मीडिया भाजपा मानपुर विधानसभा

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें

drms news (मानपुर-उमरिया)बंगाल विजयी पर भाजपा नेता नितिन मिश्रा ने कहा कि संगठन ही सफलता का मूल है। संगठन के संघर्षों के बाद ही सत्ता रूपी पुष्प खिलते है। संगठन और सत्ता में कोई फर्क नही है। फर्क करने वाले निश्चित रूप से संगठन की ताकत से अनभिज्ञ है। भाजपा कार्यकर्ता पुरुषार्थ त्याग परिश्रम  और कठिन साधना का पर्याय है। कठिन दौर में भी मृत्यु प्रताड़ना से ऊपर उठकर भाजपा और अनुसांगिक संगठन के कार्यकर्ता बिना अपनी परवाह किये अपनी जान दांव पर लगाकर संगठन कार्य खड़ा करते है। इससे बडी संगठन साधना कोई और हो नही सकती। 

प्रेस विज्ञप्ति जारी कर नितिन मिश्रा-संयोजक सोशल मीडिया भाजपा मानपुर विधानसभा बताया कि बंगाल संगठन साधकों का गढ़ और केंद्र बन चुका है। अपने जान की कीमत देकर कार्यकर्ताओ ने सरकार बनाई है। भाजपा में कार्यकर्ताओं को देव तुल्य देव दुर्लभ कहा जाता है। पिछले कई वर्षों से प्रताड़ित होकर भी जिसने अपने कार्य को कमजोर होने नही दिया विरोधी तूफानों के बाद भी भाजपा और राष्ट्रवादी विचारों की लव जलाए रखा समय आने पर उस दीपक रूपी लव को ज्वाला में परिवर्तित कर विजय श्री का दीप प्रज्वलित किया ऐसे कार्यकर्ताओ को नमन।  

बंगाल जो कभी राष्ट्रवाद की यूनिवर्सिटी कहा जाता था जहां राष्ट्रीय विचारों के प्रेरणा पुंज श्यामा प्रसाद का जन्म हुआ था। वह बंगाल ममता बनर्जी के नेतृत्व में तुष्टिकरण और हिन्दू विरोधी राजनीति गतिविधियों का केंद्र बन चुका था। जहां न हिन्दू सुरक्षित था न हिन्दू संस्कृति। बंगाल की राष्ट्रवादी जनता ने रामकृष्ण जी की भूमि से माँ काली की पवित्र पुण्यशाली दिव्य भूमि से हिन्दू विरोधियों को उखाड़ फेंका है। 

भाजपा कार्यकर्ताओं को चुन चुन कर प्रताड़ित किया जा रहा था। माँ दुर्गा विसर्जन और अन्य आध्यात्मिक आयोजनों के परमिशन लेने कोर्ट जाना पड़ रहा था।  500 से ज्यादा राष्ट्रवादी कार्यकर्ताओ की हत्या कर दी गई है  ममता सरकार से पोषण प्राप्त कर रहे गुंडों की गुंडागर्दी उफान पर थी गुंडा तंत्र माफिया तंत्र प्रशासन पर अपनी जड़ जमा चुका था। आम जन मानस में भय व्याप्त हो चुका था कि जो भी ममता के कुशासन पर आवाज उठाएगा उस पर जुल्म होना सुनिश्चित है। जो ममता के गुंडों के काले कारनामे उजागर करेगा उसके परिजनों को फसाया जाएगा हत्या कर दी जाएगी। 

हिन्दुओं के हितों में डाका डाला जा रहा था। बंगाल बांग्लादेश बनने की राह पर तेजी से अग्रसर था, न बेटियां सुरक्षित थी न ही कानून का बोलवाला था। टोलवाजी चरम पर थी। इनके खिलाफ बोलो यानी मौत को गले लगाने जैसा प्रतीत हो रहा था। ममता अपने काम के बल पर नही बल्कि गुंडागर्दी और माफिया तंत्र के भरोसे चुनाव जीतना चाहती थी। 

सम्पन्न हुए चुनाव में ममता और उसके अराजक तत्वों ने अपने काम के दम पर जनता से वोट नही मांगे। वह तो देख लेंगे भाजपा को सपोर्ट करोगे तो ये कर देंगे मतों की गिनती के बाद कहा जाओगे जैसी धमकी दे रहे थे। चुनाव परिणाम आने के बाद भी ममता एंड कंपनी के कार्यकर्ताओं ने खूब रंगदारी की है। श्री सुवेन्दु के निज सहायक की हत्या होना भाजपा विधायक के भाई की हत्या होना भाजपा विधायक के घर के पास विस्फोटक बरामद होना इस बात का संकेत है कि तृणमूल अपने समूल तंत्र को उपद्रव और  हमले के लिए एक्टिव किये हुए है।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने मेहनत से बंगाल में भाजपा को सर्वस्पर्शी सर्व व्यापी बनाकर विजय ध्वज स्थापित किया है। भाजपा कार्यकर्ता ने बलिदान देकर विजय दिलाई है। गृहमंत्री अमित शाह ने कार्यकर्ताओं के त्याग परिश्रम बलिदान का उल्लेख अपने उद्बोधन में किया है। श्री साह ने नम आंखों से कार्यकर्ताओ के परिश्रम का उल्लेख करते हुए कार्य से महत्वपूर्ण कार्यकर्ताओ को माना है।

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms newsसंपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ