DRMS NEWS

DRMS NEWS

पुलिस द्वारा RSS प्रमुख मोहन भागवत के प्रस्तावित शहडोल प्रवास के पूर्व कार्यक्रम स्थल पर सघन एंटी सेबोटाज चेकिंग़












संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें

drms news (शहडोल) RSS प्रमुख मोहन भागवत (Z+ ASL) के शहडोल आगमन एवं प्रस्तावित कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुए शहडोल पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के तहत कार्यक्रम स्थल सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय परिसर, पांडवनगर शहडोल में व्यापक एंटी सेबोटाज चेकिंग अभियान चलाया गया।

पुलिस के विशेष दल एवं डॉग स्क्वाड द्वारा कार्यक्रम स्थल, प्रवेश एवं निकास मार्ग, सभा स्थल, पार्किंग क्षेत्र तथा आसपास के परिसर का गहन निरीक्षण किया गया। सुरक्षा मानकों के अनुरूप संदिग्ध वस्तुओं एवं गतिविधियों की सघन जांच की गई तथा कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा सुनिश्चित की गई।

इस दौरान BDDS, डॉग स्क्वाड एवं पुलिस अधिकारियों द्वारा आधुनिक उपकरणों के माध्यम से स्थल का सूक्ष्म परीक्षण किया गया। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक शहडोल द्वारा पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए गए।

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms newsसंपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ