
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें
drms news (मानपुर-उमरिया)। जिले में आयोजित होने वाली साप्ताहिक जनसुनवाई का स्वरूप अब पूरी तरह बदल गया है। जिला प्रशासन द्वारा जनसुनवाई में आने वाले आम नागरिकों की सुविधा और सम्मान को ध्यान में रखते हुए कई नई व्यवस्थाएं की गई हैं, जिससे लोगों को अपनी समस्याएं बताने के साथ-साथ आवश्यक सुविधाएं भी सहज रूप से उपलब्ध हो रही हैं। कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित जनसुनवाई में अत्यधिक गर्मी को दृष्टिगत रखते हुए आवेदकों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण की व्यवस्था की गई है।
स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा नागरिकों का ब्लड प्रेशर, शुगर सहित सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। इससे विशेष रूप से बुजुर्ग एवं अस्वस्थ लोगों को राहत मिल रही है। इसके अतिरिक्त, जनसुनवाई स्थल पर पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, ताकि दूर-दराज से आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। वहीं, कई आवेदक ऐसे होते हैं, जिन्हें आवेदन लिखने में कठिनाई होती है।
ऐसे लोगों की सहायता के लिए आवेदन लेखन काउंटर भी स्थापित किया गया है, जहां कर्मचारियों द्वारा उनकी समस्याओं के आधार पर आवेदन तैयार कराए जा रहे हैं। कलेक्टर के निर्देश में की गई इन व्यवस्थाओं से जनसुनवाई अधिक व्यवस्थित, संवेदनशील और नागरिक हितैषी बनी है। जिले के नागरिकों ने इस नई व्यवस्था की सराहना करते हुए इसे प्रशासन की सकारात्मक पहल बताया है।
जनसुनवाई में संजय चौधरी कौडिया ने सीमांकन कराने, शिव प्रसाद कोल ग्राम टिकुरी ने जुलाई माह से पेंशन दिलाने, दुखीराम ग्राम चिल्हाररी ने पीएम आवास दिलाने, हीरा लाल कोल ने पीएम आवास दिलाने, गुलाब चौधरी ग्राम सलैया ने निर्मित अमृत सरोवर तालाब में ट्रेक्टर ट्राली की राशि का मुआवजा दिलाने, तुलेभान सिंह ग्राम घघौड ने बीटीआर से पेड़ पौधों का मुआवजा दिलाने, विश्राम राठौर ग्राम धनवार ने पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने, बोडडा बैगा ग्राम खेरवा ने वृद्धावस्था पेंशन दिलाने, संतोष विश्वकर्मा खलेसर ने पीएम स्ट्रीट वेंडर योजना का लाभ दिलाने, बराती लाल बैगा झाला ने विकलांगता पेंशन योजना एवं शासन की योजनाओ का लाभ दिलाने संबंधी आवेदन दिया।
स्वास्थ्य परीक्षण के लिए डा. प्रियंका गुप्ता मेडिकल आफीसर जिला अस्पताल, डा. प्रदीप कुमार महोबिया आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी, किरण कोरी आयुर्वेद महिला स्वास्थ्य अधिकारी , श्रीधर चौधरी आयुर्वेद कम्पाउडर, सुशील यादव सपोर्ट स्टाफ कि ड्युटी लगाई गई थी।
इसी तरह आवेदन लिखने के लिए नगर पालिका से अखिलेश सिंह को तैनात किया गया था। जनसुनवाई का यह बदला हुआ स्वरूप न केवल लोगों की समस्याओं के त्वरित निराकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि यह प्रशासन और आमजन के बीच विश्वास को भी मजबूत कर रहा है। जनसुनवाई में अपर कलेक्टर प्रमोद कुमार सेन गुप्ता, संयुक्त कलेक्टर अमित सिंह, एसडीएम बांधवगढ़ अंबिकेश प्रताप सिंह सहित जिला प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे।
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936
0 टिप्पणियाँ