DRMS NEWS

DRMS NEWS

विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर परिषद मानपुर का विशेष अभियान शुरू, जनप्रतिनिधियों ने किया वृक्षारोपण, 30 अक्टूबर तक पौधों के संरक्षण का लिया संकल्प


संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया
http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें

drms news (मानपुर-उमरिया)विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शासन के निर्देशानुसार 5 जून से 12 जून तक विशेष जनजागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत वृक्षारोपण, स्वच्छता, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार पर विशेष जोर दिया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक नागरिकों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सके।

जानकारी देते हुए मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि नगर परिषद मानपुर द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती भारती सतीश सोनी मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेंद्र कुशवाहा, उपयंत्री प्रभुनाथ पटेल, स्वच्छता प्रभारी हरगोविंद चतुर्वेदी, पार्षदगणों एवं नगर परिषद के कर्मचारी की उपस्थिति में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने की अपील की गई।

कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने पौधारोपण के साथ-साथ पौधों के संरक्षण का भी संकल्प लिया। नगर परिषद द्वारा निर्धारित लक्ष्य के अनुसार आगामी 30 अक्टूबर तक निरंतर वृक्षारोपण एवं पौधों की देखरेख का कार्य जिम्मेदारीपूर्वक किया जाएगा।

अधिकारियों ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस का कार्यक्रम नहीं, बल्कि सतत चलने वाली प्रक्रिया है। इसके लिए जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है। अभियान के दौरान स्वच्छता, हरित वातावरण निर्माण एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के क्षेत्र में भी विभिन्न गतिविधियां संचालित की जाएंगी।

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms newsसंपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ