DRMS NEWS

DRMS NEWS

पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बढ़ते कदम साहित्य एवं संस्कृति शोध समिति का सराहनीय प्रयास विचारपुर।


संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया
http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें

drms news (शहडोल)विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून को मिनी ब्राज़ील फुटबॉल स्टेडियम, विचारपुर में बढ़ते कदम परंपरागत साहित्य एवं संस्कृति शोध समिति द्वारा वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम समिति के पदाधिकारी सरदारी लाल कोल एवं कार्यक्रम संयोजक पवन पांडे के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिन्होंने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए वृक्षारोपण का महत्वपूर्ण अभियान चलाया।

इस अवसर पर बच्चों के बीच पर्यावरण संरक्षण, वृक्षों के महत्व तथा प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी को लेकर प्रेरणादायी संदेश दिए गए। वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प है।

समिति द्वारा किया गया यह प्रयास पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक अनुकरणीय पहल है, जिसकी क्षेत्रभर में सराहना की जा रही है। कार्यक्रम ने समाज को यह संदेश दिया कि यदि प्रत्येक व्यक्ति एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल का संकल्प ले, तो धरती को पुनः हरित और समृद्ध बनाया जा सकता है।

"जब समाज के हाथों में पौधे और दिलों में प्रकृति के प्रति संवेदना हो, तब पर्यावरण संरक्षण अभियान नहीं, जन-आंदोलन बन जाता है।" "हमने दरख़्त लगाए हैं तो सिर्फ़ आज के लिए नहीं, इनकी छाँव में कल की नस्लों का सुकून पलना है।"

कार्यक्रम में समिति के राष्ट्रीय, प्रदेश एवं संभाग स्तर के पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही जिसमें प्रमुख अतिथियों में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सत्यभामा गुप्ता, समिति संरक्षक अरुण शुक्ला, प्रदेश अध्यक्ष डा. गोपाल निगम आधिवक्ता शहडोल, संभाग उपाध्यक्ष पवन पांडे, संभाग महिला अध्यक्ष निर्मला गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष शांति गुप्ता, प्रदेश महामंत्री संगीता शुक्ला, श्रीमती कोल,  मिनी ब्राजील फुटबॉल क्लब के सभी खिलाड़ी, पर्यावरण विभाग के अधिकारीगण, फुटबॉल कोच ज्योति सहीस खेल युवा कल्याण विभाग सोहागपुर समन्वयक अजय सोंधिया, दयानंद सोंधिया, जिला क्रीड़ा प्रमु पुष्प राज सिंह , पर्यावरण प्रेमी प्रकाश सिंह, राजेश श्रीवास्तव बबलू एवं उनके साथी तथा विचारपुर खेल परिसर के समस्त पदाधिकारी शामिल रहे।

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms newsसंपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ